फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two arrested with 56 liters of raw Mahua liquor in two cases of making raw liquor

GPM News: अवैध शराब माफिया पर एक्शन, वाहन समेत दो आरोपी गिरफ्तार; इन धाराओं में मामला दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 12:22 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Mar 2024 12:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
Two arrested with 56 liters of raw Mahua liquor in two cases of making raw liquor
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने वाले व्यक्तियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग ने दो प्रकरणों में 56 लीटर कच्ची महुआ शराब और 585 किलोग्राम महुआ वाहन जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन


पेंड्रा से सटे बंधी गांव में लगातार कच्ची अवैध महुआ शराब बनाने और उसके बिक्री करने की शिकायत लगातार आबकारी विभाग के उप निरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर को मिल रही थी। जिसके बाद आबकारी विभाग भी मौके की तलाश में था, तभी आबकारी विभाग को मुखबिरों से सूचना मिली कि पेंड्रा के बंधी गांव में रहने वाले रमेश साहू और सुजीत साहू बड़ी मात्रा में अवैध तरीके से देशी महुआ शराब बना रहे हैं। 
विज्ञापन


जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम उप निरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पेंड्रा थानाक्षेत्र के बंधी गांव में दबिश देते हुए रमेश साहू और सुजीत साहू के ठिकाने पर दबिश दी और वहां से भारी मात्रा में देशी कच्ची महुआ शराब और महुआ के वाहन को जब्त किया है। मामले में आबकारी विभाग दो प्रकरणों में 56 लीटर कच्ची देशी महुआ शराब को जब्त किया। जबकि 585 किलोग्राम महुआ का वाहन भी आबकारी विभाग के द्वारा जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में रमेश साहू,सुजीत साहू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने धारा -34(1)(क,ख,च), 34(2) , 59(क) के तहत मामला दर्ज किया है। छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed