{"_id":"65b201f6eb856845880e555a","slug":"trailer-driver-parked-truck-in-middle-of-oad-without-indicator-accident-occurred-in-gpm-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: ट्रेलर चालक की लापरवाही आई सामने, बिना इंडिकेटर सड़क के बीच खड़ा किया कोयले से भरा ट्रक, हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: ट्रेलर चालक की लापरवाही आई सामने, बिना इंडिकेटर सड़क के बीच खड़ा किया कोयले से भरा ट्रक, हुआ हादसा
Thu, 25 Jan 2024 12:11 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:11 PM IST
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक कोयले से लदा ट्रक बीच सड़क पर खड़ाकर ड्राइवर की लापरवाही का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ट्रक चालक की लापरवाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेण्ड्रा में एक बार फिर ट्रेलर चालक परिचालक की लापरवाही देखने को मिली। जिसमें कोयले से भरे ट्रेलर को आधे सड़क पर खड़ा कर बिना इंडिकेटर चालू किये चालक परिचालक वहां से नदारद हो गया। खामियाजा यह हुआ कि एक बाइक सवार ट्रेलर के पीछे टकरा गया। जिसे गम्भीर हालात में 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पेण्ड्रा में एक बार फिर कोयले से भरी ट्रेलर चालक की लापरवाही का खामियाजा बाइक सवार को अपनी जान जोखिम में डालना पड़ गया। देर रात पेण्ड्रा दुबटिया मुख्यमार्ग पर अड़भार गांव के पास एक कोयले से भरा ट्रेलर वाहन को उसका चालक बड़े ही लापरवाही ढंग से मुख्यमार्ग पर आधे सड़क पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
लापरवाही तो यह रही कि बिना इंडिकेटर के ट्रेलर खड़ा कर चालक वहां पर गाड़ी छोड़ कही चला चालू सड़क होने के चलते लगातार इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन सड़क पर आ जा रहे थे। तभी एक बाइक सवार वहां से गुजरते हुए आधे सड़क को घेरकर खड़े ट्रेलर में पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन
राहगीरों की जब बाइक सवार पर नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल मामले की सूचना 108 संजीवनी एक्सप्रेस और पेण्ड्रा पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पेण्ड्रा पुलिस ने तत्काल खून से लथपथ बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा।
युवक की पहचान पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के जाटादेवरी गांव निवासी मेजर के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है। वहीं पुलिस ने जब ट्रेलर चालक से पूछताछ की तो चालक ट्रेलर का ब्रेक डाउन होना कारण बतलाया। हालांकि, पुलिस ने जब कड़ाई की तो ट्रेलर बिल्कुल सही था और जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।