{"_id":"68723064e3489eb1060359d2","slug":"thief-gang-busted-police-arrested-three-thieves-including-a-minor-in-gpm-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक नाबालिग सहित तीन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक नाबालिग सहित तीन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 12 Jul 2025 05:31 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 12 Jul 2025 05:31 PM IST
सार
गौरेला थाना क्षेत्र के मड़ना में हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और मामले में 1 नाबालिग सहित 3 चोरो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला थाना क्षेत्र के मड़ना में हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है और मामले में 1 नाबालिग सहित 3 चोरो को गिरफ्तार करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी के पैसे से एप्पल कंपनी का खरीदा हुआ मोबाइल सहित करीब 4 लाख रुपये का माल बरामद कर मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
गौरेला थाना क्षेत्र के मड़ना डिपो इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई। संदेह था कि इन घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह सक्रिय है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में साइबर सेल की टीम तकनीकी सूचना संकलन के लिए लगाया गया। साइबर सेल द्वारा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी इनपुट एवं मुखबिर के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें चिन्हित किया गया और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।।जिस पर आरोपियो ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
जिसमे दो मामले थे पहला मामला अपराध क्रमांक 188/25, धारा 331(4), 305 बीएनएस, दिनांक 5-6 जुलाई 2025 की दरम्यानी रात प्रार्थी फजल इलाही के घर मरना डिपो में हुई चोरी से संबंधित है, जिसमें सोना-चांदी, नगदी सहित कुल ₹2,20,000 की चोरी की गई थी।
विज्ञापन
दूसरा मामला अपराध क्रमांक 109/25, धारा 331(4), 305 बीएनएस, दिनांक 5-6 मई 2025 की रात मड़ना डिपो क्षेत्र में हुई चोरी हुई थी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में नवीन जायसवाल पिता राजेश जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी मड़ना डिपो, दुर्गेश रजक पिता दशरथ रजक उम्र 19 वर्ष निवासी कल्लू मोहल्ला गौरेला तथा एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के निशानदेही से पुलिस ने चोरी गए सोने के आभूषण, दो नग मोबाइल फोन एवं दो नग डीवीआर जब्त किए गए। आरोपी दुर्गेश रजक से ₹1000 नकद तथा चोरी की राशि से खरीदा गया एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। वहीं नाबालिग के कब्जे से चोरी गए सोने के आभूषण एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए। आरोपियों से कुल बरामदगी में सोना-चांदी, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, डीवीआर तथा नगद मिलाकर कुल अनुमानित जुमला मूल्य लगभग ₹4,00,000 आंका गया है। वही मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।