फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   teachers seen in schools on very first day of new education session

Chhattisgarh: पेंड्रा में कई स्कलों में पहले ही दिन दिखी लापरवाही, गेटों पर लगे दिखे ताले, शिक्षक मिले गायब

Tue, 17 Jun 2025 08:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Jun 2025 08:01 AM IST
सार

पेंड्रा में कई स्कूलों में समय से पहले ताले लगे रहे तो कहीं बच्चों को शिक्षक सफाई कर्मी की देखरेख में छोड़ स्कूल से गायब मिले। वहीं मामले को लेकर अधिकारी गंभीर बतलाते हुए जांच और कार्यवाही की बात कही है।

विज्ञापन
teachers seen in schools on very first day of new education session
स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नया शिक्षा सत्र 2025-26 आज प्रारंभ हो गया है। युक्ति युक्तकरण के बाद सभी स्कूलों में बच्चों की दर्ज संख्या के साथ ही शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। पर आज नए शिक्षा सत्र के पहले दिन ही स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही देखने को मिली। जहां पर पेंड्रा ब्लॉक के कई स्कूलों में समय से पहले ताले लगे रहे तो कहीं बच्चों को शिक्षक सफाई कर्मी की देख रेख में छोड़ स्कूल से गायब मिले। वहीं मामले में अधिकारी गंभीर बतलाते हुए जांच और कार्यवाही की बात कही है।

विज्ञापन


दरअसल, युक्ति युक्तकरण के बाद स्कूल में नए शिक्षा सत्र की शुरुवात हो गई है। नए शिक्षिकीय सत्र में पेंड्रा विकास खंड के दूरस्थ स्कूलों में गंभीर लापरवाही देखने को मिली। जहां पर प्राथमिक शाला उरांव पारा खरडी में 16 छात्र-छात्राएं स्कूल में मिले। लेकिन शिक्षक कोई भी स्कूल में मौजूद नहीं था। मौके पर रखा सफाई कर्मी जरूर मिला। उसका कहना था कि स्कूल में पदस्थ दोनों शिक्षक शिक्षिकीय कार्य को लेकर दूसरे स्कूल गए हुए है।
विज्ञापन


वहीं प्राथमिक शाला अमलीडाड तिलोरा में तो स्कूल का गेट ही नहीं खोला गया। स्कूल के पास मौजूद एक महिला से जब हमने जानकारी ली तो पता चला कि स्कूल की चाबी शिक्षकों के पास नहीं होने के कारण स्कूल का गेट और दरवाजा नहीं खुला। जबकि इसी स्कूल के सामने स्थित मिडिल स्कूल का भी यहीं हाल रहा। वो भी सुबह से शिक्षकों ने नहीं खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही हाल प्राथमिक शाला गोढा का भी दिखा। यहीं हाल रहा वहां पर भी स्कूल में कोई भी शिक्षक या स्टॉप नहीं रहे। दरवाजे में ताला लटका रहा। प्राथमिक शाला रावन टोला दमदम का में भी हाल कुछ ऐसा रहा। वहां पर भी ताला लगा मिला। तो शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दमदम में भी दोपहर 2 बजे से पहले ताला लगा मिला।


वहीं मामले में जब हमने विकास खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली तो उन्होंने नए शिक्षण सत्र के पहले दिन स्कूलों से शिक्षकों के गायब रहने और स्कूलों में ताले लगे होने को गंभीर लापरवाही बतलाते हुए जांच कराकर कार्यवाही करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed