फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Teacher was physically abusing the girl for 12 years

GPM News: 12 साल से शिक्षक कर रहा था युवती का शारीरिक शोषण, आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 16 May 2024 11:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 May 2024 11:03 AM IST
सार

नाबालिग छात्रा से 12 साल की उम्र से 12 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी ने आज कोर्ट पहुचकर सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन
Teacher was physically abusing the girl for 12 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाबालिग छात्रा से 12 साल की उम्र से 12 वर्षों तक शारीरिक शोषण करने वाले शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी ने आज कोर्ट पहुचकर सरेंडर कर दिया है। जहां पर गौरेला पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहा से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर शिक्षक के विरुद्ध गौरेला थाने में अपराध दर्ज होने के बाद से शिक्षक फरार था।

विज्ञापन


मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सारबहरा इलाके में रहने वाले सहायक शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ उन्हीं के स्कूल में पढ़ने वाले पूर्व छात्रा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि महेन्द्र कुमार सोनी ने उसका शारीरिक शोषण किया है। जब वह सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र 12 वर्ष थी, तब शिक्षक महेन्द्र कुमार सोनी उसे अपनी बातों में फंसाकर अपने घर ले गया था और उसे धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसके बाद शिक्षक उस छात्रा से आए दिन ऐसी हरकत करने लगा। अब वह छात्रा 24 वर्ष की हो गई है और गर्भवती हो गई उसके बाद भी वो उसका शोषण करता। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो वो छात्रा के साथ गौरेला थाना पहुचे और वहां पर पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान और साक्ष्य के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार सोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद से मामले में दोषी शिक्षक फरार चल रहा था। आज आरोपी ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed