{"_id":"65b4af7550983485a8008df6","slug":"teacher-committed-suicide-by-hanging-himself-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस
Sat, 27 Jan 2024 12:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 27 Jan 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
GPM News
- फोटो : अमर उजाला
मरवाही के सिलपहरी गांव के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक का शव आज पेंड्रा के अमरपुर गांव के पास एक पेड़ से लटका मिला है। सूचना पर पेंड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नही आ पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल पेण्ड्रा निवासी अवनीश साहू मरवाही ब्लाक के प्राथमिक शाला स्कूल सिलपहरी में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने एक शिक्षक साथी को पेंड्रा स्थित उनके घर में छोड़ा। और उसके बाद 26 जनवरी की शाम को अपनी स्कूटी लेकर घर से निकले, उसके बाद वापस नहीं लौटे। 27 जनवरी की सुबह ग्रामीणों ने अमरपुर गांव से फुटहा बांधा रोड में सड़क किनारे शिक्षक की स्कूटी लावारिस हालात में मिली। जिसके बाद जानकारी परिजनो को मिली और सड़क से लगभग 500 मीटर दूर एक खेत के मेड पर लगे पेड़ से शिक्षक का शव फांसी के फंदे में लटका मिला। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नही आई है।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन