फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Sushasan Tihar CM Sai got angry on negligence reprimanded the engineer in Gaurela Pendra Marwahi

सुशासन तिहार: लापरवाही पर भड़के सीएम साय, इंजीनियर को लगाई फटकार, बोले- काम करो या सस्पेंड के लिये तैयार रहो

Mon, 19 May 2025 03:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 May 2025 03:45 PM IST
सार

अभियंता द्वारा असंतोषजनक जवाब देने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो सस्पेंड किया जाएगा।

विज्ञापन
Sushasan Tihar CM Sai got angry on negligence reprimanded the engineer in Gaurela Pendra Marwahi
सीएम साय ने लगाई चौपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुशासन तिहार के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य गांव चूकती पानी पहुंचे। जहां पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने चुक्तिपानी गांव में महुआ पेड़ की छांव में सुशासन की चौपाल लगाई, जहां ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी समीक्षा की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का तेंदू फल और लाल भाजी भेंटकर पारंपरिक स्वागत किया।
विज्ञापन


चौपाल के दौरान जब ग्रामीणों ने पेयजल संकट की गंभीर समस्या उठाई, तो मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अभियंता नागेस्वर सिंह कवर को मौके पर बुलाकर जल आपूर्ति की जानकारी मांगी। अभियंता द्वारा असंतोषजनक जवाब देने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समय पर समाधान नहीं हुआ तो सस्पेंड किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने को तैयार रहो ये सरकार का काम है कोई मजाक नही गेट आउट जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जमकर तालिया बजाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की और हितग्राहियों से सीधे फीडबैक लिया। ग्रामीणों ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी को निर्देशित किया कि व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में क्या काम हुए हैं, उसका मूल्यांकन करने और जनता से फीडबैक लेने के लिए ही सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में चलाया जा रहा है और इसके तहत प्रदेश के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी जिलों में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने चूकती पानी गांव में मिडिल स्कूल और बच्चों के लिए मिनी स्टेडियम की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री के सुशासन त्यौहार के दौरान जिला कलेक्टर नीला कमलेश मांडवी जिला पुलिस अधीक्षक आर भगत सहित जिले के विभिन्न विभाग के प्रमुख भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed