{"_id":"686e40922738da5c3104eaf2","slug":"sick-wife-was-pressuring-him-to-get-treatment-angry-husband-committed-suicide-by-hanging-himself-in-gpm-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम: इलाज कराने के लिए दबाव बना रही थी बीमार पत्नी, नाराज पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम: इलाज कराने के लिए दबाव बना रही थी बीमार पत्नी, नाराज पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Wed, 09 Jul 2025 03:43 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 09 Jul 2025 03:43 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में बीमार पत्नी के बार-बार इलाज के लिए ले जाने को बोलने पर नाराज पति ने घर के पास खेत के मेढ़ में लगे पेड़ में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मामले में गौरेला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में बीमार पत्नी के बार-बार इलाज के लिए ले जाने को बोलने पर नाराज पति ने घर के पास खेत के मेढ़ में लगे पेड़ में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। मामले में गौरेला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
मामला गौरेला थाना क्षेत्र के गांगपुर इलाके का है जहां पर रहने वाले विशेष धुर्वे की पत्नी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी और अपने पति को बार बार खुद को इलाज के लिए डॉ के पास लेजाने को बोल रही थी और इसी बात को लेकर विशेष और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। कल शाम जब विशेष खेती किसानी का काम निपटाकर घर पहुचा तो फिर इसी बात पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया उस समय तो विशेष कमरे में सोने के लिए चला गया पर रात दस बजे के आसपास जब पत्नी को वह घर के कमरे में नही दिखा तो घर के अन्य सदस्यों को पत्नी ने विशेष घर में नही है बतलाया और आसपास खोज बीन शुरू की तो घर से कुछ दूर पर स्थित खेत के मेढ़ पर स्थित नीम के पेड़ पर फांसी में लटका हुआ मिला जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी गौरेला थाने में की है जिसके बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुचकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए भेज दिया है,,गौरेला पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन