फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Rivers and streams are in spate due to rain in Gaurela Pendra Marwahi, waterlogging problem

गौरेला पेंड्रा मरवाही: बारिश से नदी नाले उफान पर, सड़कें हुईं जलमग्न; जाम से परेशान हुए लोग

Sun, 06 Jul 2025 08:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 06 Jul 2025 08:53 AM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बीते 3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।

विज्ञापन
Rivers and streams are in spate due to rain in Gaurela Pendra Marwahi, waterlogging problem
गौरेला पेंड्रा मरवाही में बारिश का सिलसिला जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बीते 3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। पहली बारिश से ही नेशनल हाइवे निर्माण कार्य की पोल खुल गई है। एनएच 45 में जगह जगह जाम की स्थिति बनी हुई है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कल शाम कारीआम गांव के पास जाम लग गया। पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद लगभग पांच घंटे में स्थिति का सामान्य कराया। 

विज्ञापन


पेंड्रा जिले में बीते तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह सड़कें कट चुकी हैं। राहत कार्य जारी है, लेकिन अभी भी कई जगहों पर समस्या बनी हुई है। वहीं, अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं और वे खेती-किसानी के कामों में जुटे हुए हैं। बारिश किसानों के लिए राहत दे रही है।
विज्ञापन


सड़कें और यातायात
- कोरबा जिले को जिल्दा इलाके से जोड़ने वाली सड़क जो शैला सेमरा जाती है, वह कट जाने से अभी तक यातायात सामान्य नहीं हो सका है।
- नेशनल हाईवे 45 जो बेलपत गांव के पास दो हिस्सों में कट गया है, वह मार्ग भी अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
- बारिश के चलते नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा दिया है क्योंकि सड़क पर जगह-जगह दरारें आ गई हैं।

जाम की स्थिति
- कल शाम कारीआम गांव के पास एक माल वाहक ट्रक के फंस जाने से 5 घंटे तक इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
- जीपीएम जिले से यातायात विभाग की टीम ने 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।
- सुबह से जारी बारिश के चलते केंदा से बिलासपुर जाने वाली सड़क पर कुसुमखेड़ा गांव के पास लगे जाम में अभी भी बड़े वाहनों की कतार लगी हुई है।

मौसम विभाग का अलर्ट
- मौसम विभाग ने प्रदेश के 33 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
- 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी क्षेत्रों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
- बिलासपुर संभाग के बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed