फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   rain in Gaurela Pendra Marwahi for next day weather updates

Weather Update: GPM में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 18 Sep 2023 07:00 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 07:00 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। जिसके बाद दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। यहां तेज गर्जना के साथ भारी बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन
rain in Gaurela Pendra Marwahi for next day weather updates
बारिश का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है। यहां तेज गर्जना के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। अचानक आई बारिश की वजह से लोग जहां के तहा खड़े रह गए। मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 सितंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी थी। बावजूद अचानक कम दबाव का सिस्टम बनने के बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित आसपास के अन्य जिलों में दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। लोग बिना तैयारी के तीज त्यौहार की खरीदी में घरों से बाहर निकले हुए थे। तभी अचानक बारिश आने के बाद लोग जहां के तहां घंटों खड़े रह गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश पूरी रात और 19 सितंबर तक जारी रहेगी। बीते तीन दिनों से बारिश रुक सी गई थी और मौसम में भारी उमस और गर्माहट बढ़ गई थी। परंतु मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही थी। 

लेकिन अचानक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दोपहर बाद काले बादल मंडराने लगे और भीषण बारिश शुरू हो गई। पहाड़ी इलाका होने के कारण कहीं भी जाम या जल भराव की स्थिति नहीं बनी। सड़कों पर बारिश स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। नगरी इलाकों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई हैं। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का यह प्रभाव अब मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed