फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Police complaint against the watchman who organized a cock party inside a school in Pendra

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक हरकत: मुर्गा पार्टी कर रहा था चौकीदार, ग्रामीणों ने की शिकायत

Sat, 02 Mar 2024 08:59 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा
अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 08:59 AM IST
सार

पेंड्रा में एक स्कूल के अंदर शराब और मुर्गा पार्टी कर रहे चौकीदार और उसके दोस्तों पर ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यहां ऐसे मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
Police complaint against the watchman who organized a cock party inside a school in Pendra
स्कूल में मुर्गा पार्टी पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेण्ड्रा के बचरवार गांव के ग्रामीणों ने उस समय जोरदार हंगामा मचा दिया। जब उन्हें जानकारी मिली कि गांव के मुख्यमार्ग स्थित हाई स्कूल परिसर में क्लास रूम के अंदर स्कूल का चौकीदार और कुछ ग्रामीण शराबखोरी और मुर्गा पार्टी कर रहे थे।

विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। जिसके बाद शराबखोरी करने वाले लोगों की बाइक को भी स्कूल के अंदर कर ग्रामीणों ने अपने पास रख लिए और अब दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


स्कूलों में शराबखोरी और मुर्गा पार्टी करने के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले बिलासपुर में जहां एक शिक्षक स्कूल में शराब पीते नजर आया तो अब जीपीएम के बचरवार गांव के शासकीय हाई स्कूल के ही चौकीदार और उसके तीन दोस्त रत्तु साहू स्वीपर जो स्कूल में पदस्थ है। उसका दोस्त जितेंद्र गुप्ता उर्फ फेक्कू गुप्ता और जितेंद्र के दो कर्मचारी रात में स्कूल के अंदर कमरे में शराबखोरी और मुर्गा पार्टी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण काफी संख्या में स्कूल पहुंचे जहां पर स्कूल के अंदर कमरे में इन्हें शराबखोरी करते हुए देख जमकर नाराजगी जाहिर किया और स्कूल परिसर में ही हंगामा किया। ग्रामीणों ने स्कूल की व्यवस्था और स्कूल परिसर में मंदिर होने के बाद भी स्कूल में पदस्थ चौकीदार के द्वारा स्कूल परिसर में शराब खोरी किये जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की और पुलिस को सूचना दी।


हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराबखोरी करने वाले चारों युवक भीड़ को चकमा देकर भाग खड़े हुए। वहीं सभी की तीन मोटरसाइकिल जो उन्होंने स्कूल के अंदर कमरे में रखा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed