फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Police arrested three interstate ganja smugglers 34 kg ganja and two vehicles recovered in GPM

GPM: अंतरराज्यीय तीन गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 34 किलो गांजा और दो वाहन बरामद

Mon, 21 Oct 2024 07:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Oct 2024 07:43 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली है जिसमे अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर 34 किलो गांजा और 2 चारपहिया वाहन भी आरोपियों से बरामद किया है।

विज्ञापन
Police arrested three interstate ganja smugglers 34 kg ganja and two vehicles recovered in GPM
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पुलिस को एक बार फिर कामयाबी मिली है जिसमे अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर 34 किलो गांजा और 2 चारपहिया वाहन भी आरोपियों से बरामद किया है। जीपीएम पुलिस ने पिछले एक महीने के अंदर चौथी बड़ी कार्यवाही की है पुलिस ने पिछले एक माह में 14 अंतर्राज्यीय तस्कर और बड़े डिस्ट्रीब्यूटरो को भी गिरफ्तार करते हुए 5.29 क्विंटल गांजा बरामद करते हुए सात चारपहिया वाहन भी हुए जप्त और लाखों के बैंक खाते को भी फ्रीज किया है।

विज्ञापन


राज्य शासन एवम् पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा नारकोटिक्स ड्रग्स पर कार्यवाही के निर्देश पर जीपीएम पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है उसी कड़ी में पुलिस ने फिर एक बार कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना पर पेंड्रा थाना क्षेत्र के रानी तालाब धनपुर के निकट अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर कार्यवाही की गई है जिसमें पुलिस ने उड़ीसा की ओर से आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार से लगभग 34 किलो गांजा बरामद किया गया है साथ ही गांजा लोड वाहन के पायलटिंग में लगे एक अन्य बोलेरो वाहन को भी थोड़ी दूर पर सिवनी रोड में बरामद किया है। मौके पर वाहन के पास पकड़ाए आरोपी से पूछताछ के आधार पर साइबर सेल की सहायता से भागे हुए अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

 
1 होमेंद्र सिंह पिता स्व. देवेन्द्र सिंह पता वार्ड न.07 ग्राम सूडवार थाना एवं तहसील गोपारू जिला शहडोल (म.प्र.)
2 शेखर कुमार पाल पिता रामेश्वर पाल पता मकान न. 147 नाले के पास भगत सिंग वार्ड पिपरिया थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम (म.प्र.)
3. रामेश्वर अहिरवार उर्फ़ पिंटू पिता राजेश अहिरवार पता शोभापुर माता मोहल्ला थाना सोहागपुर जिला नर्मदापुरम (म.प्र.)
को गिरफ्तार किया है।और आरोपियों से पुलिस ने 
1. गांजा – 34 किलो 
2. चार पहिया वाहन - कुल 02 (01 मारूती स्वीफ्ट डिसायर 01 बोलेरो)
3. मोबाईल - 04 नग

लगभग 19,24,500 रू.की लागत के सभी सामानों को जप्त करते हुए प्रकरण में अवैध गांजा परिवहन करने वालों और सहयोगियों (फॉरवर्ड लिंक) की शिनाख्तगी कर सभी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों पर कार्यवाही की जा रही है तथा फरार आरोपियों की पतासाजी भी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed