{"_id":"6804e0164ec6020ffa00fc77","slug":"police-arrested-a-youth-trying-to-sell-illegal-weapons-further-action-is-underway-in-gpm-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: अवैध हथियार बेचने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: अवैध हथियार बेचने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
Sun, 20 Apr 2025 06:45 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 20 Apr 2025 06:45 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में अवैध हथियारों की बिक्री की कोशिश कर रहे एक युवक को गौरेला पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड के पास से धर दबोचा है। आरोपी युवक देशी पिस्टल के साथ ग्राहक की तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में अवैध हथियारों की बिक्री की कोशिश कर रहे एक युवक को गौरेला पुलिस ने घेराबंदी कर रेलवे स्टेशन पेंड्रारोड के पास से धर दबोचा है। आरोपी युवक देशी पिस्टल के साथ ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर थाना प्रभारी गौरेला ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके निर्देश पर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी गौरेला एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की। मौके पर बताए गए हुलिए से मिलते युवक को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक नग देशी पिस्टल बरामद हुई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरजितेन्द्र सिंह पिता शिव भजन सिंह उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी से पिस्टल की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियाँ प्राप्त की जा रही हैं।
विज्ञापन