फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Pickup vehicle went out of control and fell into the ditch in GPM

GPM: पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, हादसे में वाहन चालक और परिचालक की मौके पर दर्दनाक मौत

Sat, 20 Jan 2024 05:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 05:45 PM IST
सार

दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। जहां पर तेज रफ्तार मालवाहन पिकअप वाहन अनियत्रित होकर खाई में गिर गई।  

विज्ञापन
Pickup vehicle went out of control and fell into the ditch in GPM
पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले करँगरा घाटी में आज बड़ा हादसा हुआ है जिसमे एक सोल्ड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई हादसे में वाहन चालक और परिचालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुची गौरेला पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर वाहन में फसे दोनो मृतकों के शव को बाहर निकलवाया है। फिलहाल शव की शिनाख्त में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन

 

गौरेला थानाक्षेत्र के अंतरराज्यीय सीमा में आज एक दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। जहां पर तेज रफ्तार मालवाहन पिकअप वाहन अनियत्रित होकर खाई में गिर गई हादसे ने न्यू सोल्ड पिकअप मालवाहक वाहन में सवार चालक परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने बतलाया कि गौरेला से मध्यप्रदेश के अमरकंटक को जाने वाली करँगरा घाट में हुआ हादसे में वाहन सवार दो लोगो की मौके पर ही हो गई। 

विज्ञापन

 

हादसा इतना विभत्स था की दोनो मृतकों के शव गाड़ी में ही फंसे रह गए जिन्हें बाद में लोगों की सूचना पर पहुंची गौरेला पुलिस ने रेस्क्यू चलाकर वाहन में फसे शव को काफी मशक्कत कर बाहर निकाला है। मरने वाले दोनों शख्स मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं फिलहाल जानकारी लेकर उनके परिजनों की पतासाजी की जा रही है। पुलिस को मृतकों के पास से दस्तावेज मिले हैं उस आधार पर उनके मध्यप्रदेश के होने की संभावना जाहिर की जा रही है। वहीं गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed