फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Minor worker and employee died 15 days ago in GPM

जवाबदेही कब होगी तय?: 15 दिनों में नाबालिग मजदूर और कर्मचारी की हुई मौत, विभाग ही नहीं पुलिस पर भी उठे सवाल

Sat, 26 Apr 2025 05:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Apr 2025 05:09 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जल संसाधन विभाग ने दो लोगों की मौत के बाद अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। 15 दिन पहले एक नाबालिग मजदूर और कर्मचारी की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Minor worker and employee died 15 days ago in GPM
जीपीएम में एक नाबालिग और कर्मचारी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के जलसंसाधन विभाग मरवाही संभाग में नहर निर्माण कार्य के दौरान पिछले 15 दिनों में एक नाबालिग मजदूर और सहित दैनिक वेतन कर्मचारी की मौत हुई है। मामले में विभाग ने अब तक कोई भी जवाबदारी तय नहीं की है। वहीं दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों 11 अप्रैल को जल संसाधन विभाग मरवाही संभाग के बगड़ी गांव के कनईनार में नहर निर्माण कार्य के दौरान एक नाबालिग मजदूर से ठेकेदार के द्वारा नहर निर्माणकार्य के दौरान काम कराया जा रहा था। तभी एक ट्रैक्टर पलटने से नाबालिग मजदूर की ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अभी मामले को 15 दिन ही हुए थे और मरवाही संभाग के जल संसाधन विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत विशेषरा के सलाम टोला और भाड़ी के बीच विभाग के द्वारा नहर सर्वे का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सेखवां गांव निवासी दैनिक वेतन दूसरे कर्मचारी हरि सिंह श्याम की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरि सिंह जल संसाधन विभाग में बीते 12 साल से दैनिक मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। नहर सर्वे के दौरान 5 से 6 मीटर लंबा लेबलिंग मीटर जिसे विभागीय भाषा में (गेज) कहा जाता है। हरि सिंह उसे पकड़ कर लेबलिग करवा रहा था। उसी दौरान बगल से गुजरे 11 केवी करेंट के चालू सप्लाई की चपेट में हरि सिंह आ गया। उसकी मौत हो गई। मौके पर विभाग के जवाबदार अधिकारी भी थे। आनन-फानन में हरि सिंह को लेकर जिला अस्पताल लाया गया।


लेकिन अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के द्वारा हरि सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मामले में अस्पताल से मिले मेमू के आधार में पेंड्रा पुलिस ने भी मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटने की बात कही। हालांकि दोनों ही मामलों में जल संसाधन विभाग के आलाधिकारियों ने चुप्पी साधे हुए हैं। दोनों ही मामलों में अब तक विभाग किसी की जवाबदारी तय नहीं कर पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed