GPM: मंत्री जायसवाल ने मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष को दिलाई शपथ, बोले- लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना जरूरी
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष को दिलाई शपथ नगर पंचायत बनने के बाद पहले कार्यकारिणी में शासन के द्वारा मनोनीत किशन सिंह ठाकुर को मरवाही नगर पंचायत का पहला अध्यक्ष बनाया गया है।
विस्तार
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष को दिलाई शपथ नगर पंचायत बनने के बाद पहले कार्यकारिणी में शासन के द्वारा मनोनीत किशन सिंह ठाकुर को मरवाही नगर पंचायत का पहला अध्यक्ष बनाया गया है। किशन सिंह ने कहा कि भाजपा के ट्रिपल इंजन के साथ मरवाही का विकास करने का किया दावा।
दरअसल पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2020 में मरवाही उपचुनाव के दौरान मरवाही को नगर पंचायत बनाने की घोषणा पर अमल होने के बाद अब नई भाजपा सरकार ने नगरीय निकाय की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी और आज मरवाही नगर पंचायत पहुंचकर जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला दी। किशन सिंह ठाकुर को अध्यक्ष बनने के साथ पार्षदों सहित कल 9 सदस्य कार्यकारिणी बनाई गई जो अब मरवाही नगरीय निकाय के रूप मैं कार्य करते हुए विकास की ओर आगे बढ़ाएंगे। नवनियुक्त नगर पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार के साथ मिलकर मरवाही नगरी निकाय ट्रिपल इंजन के रूप में काम करेगा और मरवाही को विकास के नए आयाम तक पहुंचाएगा।
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री आज अपने एक दिवसीय दौरे पर मरवाही पहुंचे जहां पर वे नगर पंचायत मरवाही के पहले मनोनीत कार्यकारणी को विधिवत शपथ ग्रहण कराया जहां पर प्रदेश के स्वास्थ्य व जिले के प्रभारी मंत्री ने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजनीतिक चर्चा की।
मरवाही नगर पंचायत के पहले मनोनीत परिषद के शपथ ग्रहण में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 22 जुलाई से लग रहे विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष द्वारा बनाई जा रही सरकार को घेरने के कार्य योजना पर कहा कि विपक्ष का यही काम है। हम तो चाहते हैं कि कांग्रेस एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाई और पूरे ताकत के साथ मुद्दों को भी उठाएं। लोकतंत्र के लिए विपक्ष का मजबूत होना भी आवश्यक है।
वहीं बस्तर के बीजापुर में पहले मलेरिया के बाद स्वास्थ्य मंत्री के दौरे पर कहा कि प्रदेश की विष्णु देव सरकार संवेदनशील सरकार है इसलिए बस्तर में मलेरिया से हुई मौत के बाद मैं खुद ही बस्तर गया था और वहां की व्यवस्था देखकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया है। वही मंत्रिमंडल विस्तार पर कहां की दो मंत्री के पद खाली हैं और यह अधिकार शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री का है की किसे मंत्री बनाते हैं आने वाले समय में यह पद भर लिए जाएंगे।