{"_id":"66d88c9892e31aacdb0fa881","slug":"mentally-disturbed-grandson-killed-his-grandfather-in-gaurela-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारा बना पोता: घर में दादा की पीट-पीटकर हत्या, दादी देख चौंकी; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारा बना पोता: घर में दादा की पीट-पीटकर हत्या, दादी देख चौंकी; पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Wed, 04 Sep 2024 10:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:06 PM IST
सार
गौरेला पुलिस ने आरोपी के ऊपर बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत कार्यवाही करते हुए पोते को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल पर जुट गई है।
विज्ञापन
गौरेला थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला में विक्षिप्त पोते ने दादा की घर के बंद कमरे में पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले में पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला जिले के गौरेला थाना क्षेत्र का है। जहां पर ग्राम पंचायत तराईगांव में विक्षिप्त आरोपी पोता लच्छू भैना के द्वारा अपने दादा रामनाथ भैना (75 साल) की तराईगांव स्थित घर में घुसकर कमरे को अंदर से बंद कर सिर में पत्थर से मारकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी के साथ ही सगे भाइयों के साथ लड़ाई झगड़ा एवं मारपीट किया करता था। वहीं आरोपी के तीन बच्चे थे। जहां आरोपी के पत्नी मारपीट की वजह से अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
घटना के दिन आरोपी अपने दादा के कमरे में घुसकर उनके ऊपर लगातार वार कर रहा था। तभी आरोपी की दादी रामबाई भैना दरवाजा के बाहर से दरवाजा खुलवाने का काफी प्रयास किया रही थी। लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद दादी अपने घर के आगे कुछ दूर पर रहने वाले अपने दूसरे बेटे के पास जाकर उसे घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद आसपास के लोगों के साथ घर पहुंचे पर दरवाजा नहीं खुलने पर छानी में चढ़कर अंदर देखा तो रामनाथ भैना अचेत पड़ा हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी लच्छू भैना के ऊपर बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।।
वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम तराईगांव है। जहां विक्षिप्त आरोपी पोते लच्छू भैंना ने अपने दादा रामनाथ भैना की बंद कमरे में पत्थर से मारकर हत्या कर दी। जहां दादा की मौत हो गई।