{"_id":"646c8d37aa771b7c910df5e6","slug":"many-trees-and-plants-burnt-due-to-forest-fire-in-gpm-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीपीएम में दावानल: मरवाही के जंगल धधके, कई पेड़-पौधे जले; तेज हवा के कारण फैल रही आग, बुझाने का प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीपीएम में दावानल: मरवाही के जंगल धधके, कई पेड़-पौधे जले; तेज हवा के कारण फैल रही आग, बुझाने का प्रयास जारी
Tue, 23 May 2023 03:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 May 2023 03:24 PM IST
सार
वन कर्मियों का दावा है कि, कुछ देर में आग पर काबू पा लिया जाएगा। आग लगने से जंगल में मौजूद छोटे-छोटे पौधे और जड़ी-बूटी, जंगली औषधि को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
मरवाही के जंगलों में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। इसके चलते जंगल भी आग की चपेट में आ गए हैं। जशपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के जंगल धधक रहे हैं। इसके कारण पेड़-पौधों के साथ ही औषधीय पौधे भी जल गए हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। हालांकि तेज हवाओं के चलते आग बढ़ती जा रही है और टीम को उसे बुझाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जशपुर में तो जंगल में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।
विज्ञापन
जीपीएम जिले के मरवाही वन मंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगी है। इसके चलते बस्ती बगरा इलाके के जंगलों का बड़ा इलाका चपेट में है। जंगल में लगी आग की सूचना ग्रामीणों से मिलने के बाद वन प्रबंधन समिति के कर्मचारी आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए हैं। दो कर्मचारी एक ग्रोवर मशीन लेकर आग बुझाने पहुंचे हैं। कम संसाधन होने की वजह से आग को काबू करने में काफी परेशानी हो रही है। सूखे पत्ते और तेज हवाओं की वजह से आग तेजी से जंगल में फैल रही है।
विज्ञापन