फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Manas singing competition organized on occasion of Ramlala life consecration in GPM

GPM: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन, मानस मंडलियों का हुआ चयन

Sun, 21 Jan 2024 02:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 Jan 2024 02:51 PM IST
सार

जिला प्रशासन द्वारा जिला और विकासखंड स्तरीय मानस गायन के लिए स्थल एवं मानस मंडलियो का चयन कर लिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर रेस्ट हाउस रोड गौरेला में जिला स्तरीय मानस गायन होगा।

विज्ञापन
Manas singing competition organized on occasion of Ramlala life consecration in GPM
कार्यालय जिला कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 22 जनवरी सोमवार को श्रीराम मंदिर रेस्ट हाउस रोड गौरेला में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही तीनों विकासखंड गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में विकासखंड स्तरीय मानस गायन आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

जिला प्रशासन द्वारा जिला और विकासखंड स्तरीय मानस गायन के लिए स्थल एवं मानस मंडलियो का चयन कर लिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम में श्रीराम मंदिर रेस्ट हाउस रोड गौरेला में जिला स्तरीय मानस गायन होगा। इसके साथ ही गौरेला विकासखंड में देवालय प्रांगण गिरवर में,पेंड्रा विकासखंड में आश्रम परिसर सोनकुंड में और मरवाही विकासखंड में मां सर्वेश्वरी दुर्गा मंदिर मरवाही में मानस गायन आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गिरवर में विकासखंड स्तरीय मानस गायन कार्यक्रम में मानस मंडली भूले बिसरे रामायण मंडली सिद्ध बाबा गुरु आश्रम झंडीडोंगरी सधवानी, श्रीगुरु बाबा शिव चबूतरा मानस परिवार लालपुर, ज्ञान के गंगा मानस परिवार तरईगांव, प्रभु के संदेश मानस परिवार जोगीसार और त्रिदेव मानस परिवार नेवसा मानस गायन प्रस्तुत करेंगे। सोनकुंड में आयोजित विकासखंड स्तरीय समारोह में आशा मानस मंडली केशला, मां शारदा मानस मंडली कुड़कई, रामकृष्ण मानस मंडली सोनबचरवा, संस्कार मानस मंडली बचरवा और शिव मानस मंडली नवापारा, मानस गायन की प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह मरवाही में स्वरवासिनी मानस मंडली धनोरा,शिव मानस परिवार भस्कुरा, मां नाटेश्वरी के डरहा मां मानस परिवार बरौर, नंदीश्वर मानस मंडली खोटखर्रा और आदर्श मानस परिवार रूमगा द्वारा मानस गायन की प्रस्तुति दिया जाएगा। कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) के पी तेंदुलकरऔर मानस गायन आयोजन के जिला नोडल अधिकारी जितेंद्र श्रीवास्तव ने जिला स्तरीय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में जिले में गरिमामय और भव्य मानस गायन हेतु विकासखंड स्तरीय नोडल अधिकारी, संचालन समिति प्रमुख और दीप प्रज्वलन,दीपदान एवं लाइटिंग व्यवस्था के लिए नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed