फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Long traffic jam on Bilaspur-Pendra National Highway

गौरेला पेंड्रा मरवाही: बिलासपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम, वाहनों की लंबी कतारें लगी

Thu, 10 Jul 2025 09:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 10 Jul 2025 09:14 AM IST
सार

बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने-जाने वाले लोगों को एक बार फिर आज भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब राष्ट्रीय राजमार्ग 45  पर कारीआम गांव के पास सुबह तीन बजे से जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Long traffic jam on Bilaspur-Pendra National Highway
वाहनों की लगी लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर एक बार लोगों को जाम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घंटों से जाम में फंसे हुए दिखे। कारीआम गांव के पास बिलासपुर-पेंड्रा जबलपुर एनएच-45 पर लगा लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें देखी गई।

विज्ञापन


बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने-जाने वाले लोगों को एक बार फिर आज भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब राष्ट्रीय राजमार्ग 45  पर कारीआम गांव के पास सुबह तीन बजे से जाम की स्थिति बन गई। दोनों ओर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, यात्री बसें, और मालवाहक गाड़ियां जाम में फंस गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन


इस मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे और प्रबंधन की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। अधूरे निर्माण, खराब डायवर्जन और जगह-जगह गड्ढों के कारण यह मार्ग आए दिन जाम की चपेट में आ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने निर्माण एजेंसी और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों का कहना है कि हर दिन सड़क पर जान जोखिम में डालनी पड़ती है। खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकराल हो जाती है, क्योंकि मिट्टी कीचड़ में तब्दील होकर यातायात को पूरी तरह ठप कर देती है


बार-बार जाम की स्थिति और निर्माण में अनियमितताओं को लेकर अब लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। जरूरत है कि प्रशासन तत्परता से इस दिशा में कदम उठाए, ताकि आमजन को बार-बार इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed