फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Long traffic jam due to accidents in Gaurela Pendra Marwahi traffic disrupted for hours

GPM: गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में हादसों का बुधवार, चार अलग-अलग हादसों से लगा लंबा जाम, घंटो बाधित रहा यातायात

Wed, 28 Feb 2024 12:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 28 Feb 2024 12:54 PM IST
सार

जीपीएम जिले में आज  चार सड़क हादसे हुए जिसमें दो कोयले से भरे ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हुए तो एक कोयले से भरा ट्रेलर अनियत्रित होकर खेत मे पलट गया। 

विज्ञापन
Long traffic jam due to accidents in Gaurela Pendra Marwahi traffic disrupted for hours
जीपीएम में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीपीएम जिले में आज  चार सड़क हादसे हुए जिसमें दो कोयले से भरे ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हुए तो एक कोयले से भरा ट्रेलर अनियत्रित होकर खेत मे पलट गया।  एक कोयले से भरा ट्रक बीच पुलिया में ट्रक के तीन टायर फट गया और पट्टा टूट जाने से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, वहीं एक माजदा वाहन सड़क पर खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसा। हादसे में एक ट्रेलर चालक को मामूली चोट आई है। सड़क हादसों के चलते छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली सड़क में बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित है।

विज्ञापन

 

जिले में आज सुबह से चार सड़क हादसे हुए है। पहला हादसा पेण्ड्रा के अमरपुर रोड स्थित अरपा उद्गम के पास हुआ जहा पर दीपिका कोयला खदान से कोयला लेकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर स्थित जैतहरी मोजर बेयर पॉवर प्लांट जा रहा एक ट्रेलर अनियत्रित होकर खेत मे जा घुसा, हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। दूसरा सड़क हादसा गौरेला से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले को जोड़ने वाली मुख्यमार्ग पर हर्राटोला गांव में स्थित पुलिया पर हुआ जहां पर एक कोयले से भरा ट्रक का बीच पुलिया में तीन टायर फट गए और ट्रक का पट्टा भी टूट गया जिसके चलते ट्रक वहीं पर बैठ गया जिसके चलते हर्राटोला से गौरेला की ओर जाने वाली सड़क में तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन

 

 

वहीं तीसरा हादसा गौरेला से अनूपपुर जाने वाले मार्ग पर मेढुका गांव के पास हुआ जहां पर सड़क के किनारे खड़े ब्रेक डाउन ट्रेलर में पीछे से एक कोयले से भरा ट्रेलर जा भिड़ा हादसे में ट्रेलर का केबिन का हिस्सा पूरा तरह क्षतिग्रस्त हो गया जबकि चालक को मामूली चोट ही आई जिसके चलते मेढुका गांव से अनूपपुर को जाने वाली सड़क पर लगभग दो  किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चौथा हादसा वहीं मेढुका गांव के पास ही एक माजदा हादसे का शिकार हो गया जो सड़क किनारे खड़े एक कोयले से भरे ट्रेलर में पीछे से जा घुसा हादसे में चालक को मामूली चोट आई है। सड़क हादसे के चलते छत्तीसगढ़ से चलकर अनूपपुर जिले को जोड़ने वाली गौरेला वेंकटनगर अनूपपुर मार्ग पर चलने वाले वाहन चालक रात से परेशान हैं तो उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर को जाने वाली यात्री बस भी परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed