फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   karywahi

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: अवैध मुरूम उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त

Tue, 19 May 2026 07:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
karywahi
खनिज विभाग की कार्यवाही कई वाहन जप्त।।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर खनिज विभाग की जिला उड़नदस्ता टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर 2 जेसीबी, 3 ट्रैक्टर और 1 टिप्पर वाहन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से अवैध खनिज करने वालों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, टिकरकला क्षेत्र में जांच के दौरान एक जेसीबी वाहन को अवैध खनिज परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं रूमगा क्षेत्र में खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त एक टिप्पर और एक ट्रैक्टर वाहन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया। इसके अलावा कोटमी क्षेत्र में मुरुम का अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर वाहन को जब्त किया गया। इसी दौरान अवैध रेत परिवहन में लगे एक अन्य ट्रैक्टर वाहन को भी पकड़ा गया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रखी जाएगी। अधिकारियों ने आम लोगों से भी अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खनिज विभाग की कार्यवाही कई वाहन जप्त।।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed