फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   In Gaurela police station area, people from the in-laws' side beat up a man.

GPM News: पत्नी को शराब पिलाने से मना करने पर ससुरालियों ने दामाद को जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 10 Oct 2025 05:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Oct 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
In Gaurela police station area, people from the in-laws' side beat up a man.
GPM News - फोटो : अमर उजाला

गौरेला थाना क्षेत्र में एक पति को अपनी पत्नी को शराब पिलाने से रोकना भारी पड़ गया। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पूरा मामला जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के घाटापारा इलाके का है, जहां पर रहने वाले किसान इंद्रजीत आर्मो ने अपने ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इंद्रजीत ने गौरेला पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया है कि घटना 9 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे की है। जब वह अपने घर पहुंचा तो उनकी पत्नी सविता बाई आर्मो को उनकी सास बिरस बाई और ससुर भंवर सिंह शराब पिला रहे थे।
विज्ञापन


जिसके बाद इंद्रजीत ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मेरी पत्नी को शराब मत पिलाओ। इस बात से नाराज होकर सास और ससुर अपनी बेटी को लेकर अपने घर चले गए। कुछ देर बाद ससुर भंवर सिंह अपने साथ नारायण, साजन और निहाल को लेकर उसके घर फिर पहुंचा। और सभी ने मिलकर इंद्रजीत को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पीड़ित ने कहा इसके बाद ससुर भंवर सिंह ने डंडे से मेरे पर हमला किया, जबकि अन्य तीन लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। हमले में वह घायल हो गया। घटना के दौरान इंद्रजीत के बेटे दुर्गेश और धरमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने गौरेला थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पीड़ित के ससुर भवंर सिंह और अन्य में नारायण, साजन, निहाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed