{"_id":"669543585a0b458a76095673","slug":"illegal-storage-of-organic-manure-500-bags-of-organic-manure-seized-from-villager-house-in-gpm-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: अवैध रूप से जैविक खाद का भंडारण, ग्रामीण के घर से 500 बोरी जैविक खाद जब्त, घर किया गया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: अवैध रूप से जैविक खाद का भंडारण, ग्रामीण के घर से 500 बोरी जैविक खाद जब्त, घर किया गया सील
Mon, 15 Jul 2024 09:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 15 Jul 2024 09:12 PM IST
सार
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में अवैध रूप से जैविक खाद का भंडारण करने के मामले में ग्रामीण के घर से 500 बोरी जैविक खाद जप्त स्थानीय प्रशासन ने सरखोर गांव में दबिश देकर 500 बोरी खाद जप्त कर घर को भी किया सील।
विज्ञापन
500 सौ बोरी खाद जब्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में अवैध रूप से जैविक खाद का भंडारण करने के मामले में ग्रामीण के घर से 500 बोरी जैविक खाद जप्त स्थानीय प्रशासन ने सरखोर गांव में दबिश देकर 500 बोरी खाद जप्त कर घर को भी किया सील।
विज्ञापन
दरअसल जिले में उर्वरक निगरानी टीम के द्वारा छापामारी के दौरान पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरखोर में अवैध रूप से भंडारण करने पर 500 बोरी जैविक खाद जप्त किया गया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने एवं अवैध भंडारण की जांच-पड़ताल एंव कार्रवाई के लिए टीम गठित किया गया था। जांच दल ने आज ग्रामिणों द्वारा प्राप्त सूचना पर पेण्ड्रा के ग्राम सरखोर में छापामार कार्यवाही करते हुए सरखोर गाव में दबिश देकर सरखोर के रहने वाले सहसराम के घर पर मेसर्स संतोष राठौर पेंड्रा द्वारा अवैध रूप से 500 बोरी जैविक खाद का भंडारण कराया जा रहा था।
विज्ञापन
मौके पर कृषि विभाग की टीम द्वारा आवश्यक पूछ-ताछ कर दस्तावेज मांगा गया। समाधान कारक उत्तर एवं दस्तावेज नहीं देने के कारण उर्वरक नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत 500 बोरी खाद को जप्त कर घर में ही सीज कर दिया गया है। इस कार्यवाई में कृषि विभाग के उप संचालक सत्यजीत कंवर, अनुविभागीय अधिकारी एस एस आर्मो और उर्वरक निरीक्षक हेमंत कश्यप शामिल थे। कार्यवाही से अवैध तरीके से खाद का अवैध कारोबार करने वालो में हड़कप मचा हुआ है।
विज्ञापन