{"_id":"651b8963babc8888c10505d6","slug":"husband-has-murdered-his-wife-in-marwahi-2023-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime In Marwahi: पति ने की पत्नी की हत्या, मौका देख बाड़ी से हुआ फरार; अब जगह-जगह तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Marwahi: पति ने की पत्नी की हत्या, मौका देख बाड़ी से हुआ फरार; अब जगह-जगह तलाशी
Tue, 03 Oct 2023 08:54 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 03 Oct 2023 08:54 AM IST
सार
पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार हो गया है। दोषियों ने महिला को आनन फानन में इलाज के लिए 112 के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। जहा पर जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
मरवाही थाना पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरवाही थानाक्षेत्र में पत्नी की हत्या कर आरोपी फरार हो गया है। दोषियों ने महिला को आनन फानन में इलाज के लिए 112 के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। जहा पर जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पति के खिलाफ 302 का अपराध दर्ज कर आरोपी पति की पतासाजी में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला मरवाही थानाक्षेत्र के ऐठी गांव का है। जहां पर गांव के कुछ लोगों ने 112 पर कॉल करके जानकारी दी। गांव में रहने वाले धुव्र दास ने पत्नी पुष्पा बाई चौधरी के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को आते हुए देख आरोपी पति धुव्र दास घर के बाड़ी की तरफ से मौका देखकर फरार हो गया। पुलिसकर्मी महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला पुष्पा बाई को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पति धुव्र दास और उसकी पत्नी पुष्पा दोनों एक साथ ही घर में रहते थे और आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। हालांकि, ऐसा क्या हुआ कि पति किसी भारी वस्तु से महिला के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, अस्पताल से मिले मर्ग इंटीमेशन के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ 302 का अपराध दर्ज कर मृतिका के पति की तलाश में जुट गई है।
पति के पकड़े जाने के बाद ही इस हत्या की वजह सामने आने की पुलिस बात कह रही है। पुलिस शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।