{"_id":"6845462fbd81bbed7207c315","slug":"high-speed-bike-collided-with-jcb-seriously-injured-youth-died-while-being-taken-to-bilaspur-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM:तेज रफ्तार बाइक जेसीबी से टकराई, गंभीर रूप से घायल युवक की बिलासपुर ले जाने के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM:तेज रफ्तार बाइक जेसीबी से टकराई, गंभीर रूप से घायल युवक की बिलासपुर ले जाने के दौरान मौत
Sun, 08 Jun 2025 02:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:00 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसने तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े जेसीबी से टकरा गई
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जिसने तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े जेसीबी से टकरा गई। हादसे के बाद घायल युवक को आसपास के लोग 108 की मदद से जिला अस्पताल लाए जहा पर प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल गौरेला पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सारबहरा गांव के रहने वाले शिवम धवारिया जब गौरेला से अपने घर सारबहरा सरकारी टोला जा रहे थे तभी सड़क किनारे खड़े एक जेसीबी से उसकी बाइक टकरा गई जिसके बाद आसपास के राहगीरों की शिवम पर नजर पड़ी तो वे शिवम को 112 की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुचे जहा अस्पताल में मौजूद डॉक्टरो के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद शिवम को आगे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया पर बिलासपुर जाने के दौरान रास्ते में शिवम ने दम तोड़ दिया शिवम को सिर और पैर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद परिजन मृतक के शव को वापस जिला अस्पताल ले आए है वही अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शिवम अपने माँ बाप का इकलौता बेटा था पिता की मौत पहले ही हो गई थी और अब शिवम की मौत के बाद सिर्फ उसकी माँ रह गई घटना के बाद से माँ का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन