{"_id":"69cf367ba40b64c33c0839f9","slug":"hamla-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4121362-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जंगल में हाथी के हमले से अधेड़ की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जंगल में हाथी के हमले से अधेड़ की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
Fri, 03 Apr 2026 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला ब्यूरो, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 10:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मरवाही वन मंडल अंतर्गत सिवनी बीट के डडिंया जंगल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां महुआ बीनने गए 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह पर हाथी ने हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ग्राम पंचायत पोंडी के डडिंया गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नर हाथी ने कटघोरा वन मंडल के पसान क्षेत्र से होते हुए 2 अप्रैल को मरवाही वन मंडल में प्रवेश किया था। यह हाथी विभिन्न जंगल क्षेत्रों से गुजरते हुए शुक्रवार तड़के लगभग 4 बजे डडिंयाडोंगरी जंगल पहुंचा। इसी दौरान जंगल में महुआ संग्रह कर रहे त्रिलोचन सिंह पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी, सिवनी बीट के वनरक्षक शाहिद खान, ग्राम पंचायत पोंडी के सरपंच हेमचंद मरावी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हाथी के हमले से मौते के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
वन विभाग ने ग्रामीणों को दिन और रात के समय जंगल में महुआ बीनने, लकड़ी लेने या अन्य कार्यों के लिए न जाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।