फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   groom wishes were thwarted wedding procession reached bride house in GPM

GPM: दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी, बारात लेकर पहुंचा दुल्हन के घर, तभी प्रेमिका ने किया ये खुलासा

Wed, 24 Apr 2024 06:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 Apr 2024 06:56 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में बारात लेकर आया दूल्हा भरी बारात में लड़की वालों के सामने कंबूची लगाया, बारात दरवाजे जाकर लगी ही थी की दूल्हे की प्रेमिका ने मौके पर आकर दूल्हे के द्वारा गर्भवती होने की सूचना देकर दूल्हे के अरमानों को पानी फेर दिया।

विज्ञापन
groom wishes were thwarted wedding procession reached bride house in GPM
दूल्हे के अरमानों पर फिरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में बारात लेकर आया दूल्हा भरी बारात में लड़की वालों के सामने कंबूची लगाया, बारात दरवाजे जाकर लगी ही थी की दूल्हे की प्रेमिका ने मौके पर आकर दूल्हे के द्वारा गर्भवती होने की सूचना देकर दूल्हे के अरमानों को पानी फेर दिया। जिसके बाद लड़की वालों ने पुलिस के सामने ही दूल्हे एवं बारातियों से माफी मंगाकर सार्वजनिक कंबूची लगवाई।

विज्ञापन


मामला गौरेला थाना क्षेत्र के तरईगांव का है। जहां पर कल शाम पेण्ड्रा थानाक्षेत्र अमारु गांव के रहने वाले अजय यादव की शादी गौरेला थानाक्षेत्र के तरईगांव में रहने वाली यादव परिवार की लड़की के साथ तय हुई थी और कल शादी होनी थी। जिसके बाद कल शाम अमारु गाव से अजय यादव और उसके परिजन बारात लेकर धूमधाम से दुल्हन लेने के लिए तरईगाव पहुचे थे। शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थी कि तभी दूल्हा अजय यादव की प्रेमिका शादी समारोह में पहुच गई और जमकर हंगामा मचाया और दूल्हे बने अजय यादव से उसे 3 माह का गर्भ होने की बात बतलाई जिसके बाद दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोगो के बीच जमकर बबाल हुआ।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बारातियों की पिटाई भी कर दी। आखिरकार घटना की सूचना किसी ने 112 पुलिस की आपातकालीन सेवा को दी जिसके बाद 112 पुलिस मौके पर पहुची हालांकि भीड़ में पुलिस का एक जवान भी क्या करता जिसके बाद गहमा गहमी के बीच दूल्हा और बारातियों को सभी के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मागते हुए कंबुची लगाकर वहां से जान बचाकर निकलना पड़ा इस दौरान दुल्हन पक्ष के लोग जमकर हंगामा करते रहे। जिसके बाद अब दुल्हन पक्ष के लोगो ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत को लेकर गौरेला थाने पहुंचे और जहां उन्होंने शादी में हुए खर्च की दूल्हे पक्ष से दिलाने की मांग पुलिस के सामने रखी जिस पर थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें कोर्ट जाने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed