फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Grandson killed grandmother there was a dispute over money

GPM: पोते ने दादी को उतारा मौत के घाट, पैसों को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 30 Oct 2023 05:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 30 Oct 2023 05:11 PM IST
सार

पेंड्रा थाने के कुड़कई गांव में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पोते ने अपनी ही दादी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Grandson killed grandmother there was a dispute over money
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा थाने के कुड़कई गांव में रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पोते ने अपनी ही दादी को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने मृतका के पोते आरोपी विकास कश्यप पर हत्या का मामला दर्ज कर मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पेंड्रा थाने के कुड़कई गांव में सोमवार को सुबह एक पारिवारिक विवाद को लेकर उपजा विवाद हत्या के रूप में तब्दील हुआ। 65 साल की एक बुजुर्ग को उसके ही पोते ने टांगिया से मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है फिलहाल हत्या का कोई मुख्य वजह निकल कर सामने नहीं आई है। परंतु आसपास के पड़ोसियों के अनुसार आरोपी विकास कश्यप दादी से पैसे को लेकर विवाद करता था, आज सुबह-सुबह भी इन्हीं कुछ बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद का अंत घर में रखें टांगिया से अपनी दादी पर हमलाकर मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed