{"_id":"662721612407345da00e656b","slug":"gpm-sudden-fire-broke-out-in-car-parked-near-house-2024-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GPM: घर के पास खड़ी कार में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में तेज हुई लपटें; दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: घर के पास खड़ी कार में अचानक लगी आग, कुछ ही मिनटों में तेज हुई लपटें; दमकल विभाग ने पाया काबू
Tue, 23 Apr 2024 08:34 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 23 Apr 2024 08:34 AM IST
सार
पेंड्रा में बीती रात घर के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग ने थोड़ी ही देर में विस्तार रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल विभाग को सूचित किया गया।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेंड्रा में देर रातघर के पास खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई।।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय दमकल मौके पर पहुंचकर कार में लगे आग पर काबू पाया। शुरुवाती जानकारी के अनुसार, कार में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जतलाई जा रही है।
विज्ञापन
मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जहां पर ब्लॉक ऑफिस के पास खड़ी एक स्विफ्ट कार में देर रात लगभग 3 बजे के आसपास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। हालांकि, आसपास के कुछ लोगों की नजर जैसे ही आग के शुरुआती पकड़ने पर नजर पड़ी।
विज्ञापन
तो उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही कार में आगे लगने की जानकारी स्थानीय नगर पालिका निगम के फायर दमकल को भी दी गई। जिसके बाद नगर पालिका निगम का फायर दमकल भी समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
हालांकि दमकल के पहुंचने से पहले कार का पीछे का हिस्सा जल चुका था। शुरुवाती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल, मामाल अभी जांच का है।