फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   GPM News Sudden fire in passenger bus

GPM News: यात्री बस में अचानक लगी आग, पलक झपकते ही जलाकर खाक; घंटों में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Tue, 13 Feb 2024 01:03 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 13 Feb 2024 01:03 PM IST
सार

गौरेला के बांधामुड़ा इलाके में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। एक चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग पहले बस के टायर में लगी और उसके बाद कोई कुछ समझ पाता देखते ही देखते पूरी बस जलाकर खाक हो गई।

विज्ञापन
GPM News Sudden fire in passenger bus
वाहन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाली मुख्यमार्ग पर देररात एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया, जब एक चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग पहले बस के टायर में लगी और उसके बाद कोई कुछ समझ पाता देखते ही देखते पूरी बस जलाकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन


गौरेला के बांधामुड़ा इलाके में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिसमें मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से चलकर छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकली थी। लेकिन मध्य प्रदेश के बाद जैसे ही बस छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पहुचीं। बस के टायर में आग लग गई। जब तक बस के चालक को टायर में आग लगने का अहसास हुआ। आग काफी बढ़ गई।
विज्ञापन


चालक ने बस को गौरेला थानाक्षेत्र के मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली सड़क पर बांधामुड़ा गांव के पास रोका और जिसके बाद आनन फानन में बस में सवार सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।देखते ही देखते बस में भीषण आग लग गई थी। आसपास के ग्रामीण भी काफी संख्या में मौके पर पहुचकर बस में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed