फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Ganja sale racket exposed police arrested four people including mother and son in GPM

GPM: गांजा बिक्री के गोरखधंधे का पर्दाफाश, पुलिस ने मां-बेटा सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 08:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 25 May 2025 08:57 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने माँ बेटा बेटी सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ganja sale racket exposed police arrested four people including mother and son in GPM
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटमी चौकी क्षेत्र के  पथर्रा गांव के बस स्टैंड में स्थित किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री के गोरखधंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने माँ बेटा बेटी सहित 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने 8.470 किलोग्राम गांजा, 59,190 रुपये नकद, और तीन मोबाइल फोन (कीमत 25,000 रुपये) जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 1,68,890 रुपये है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके गांजा सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन


पेंड्रा के कोटमी चौकी प्रभारी अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और साइबर सेल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पथर्रा गांव स्थित किराना दुकान में गांजा की बिक्री करने का काम करने वाले के ठिकाने में दबिश देकर मुख्य आरोपी सीमा गुप्ता, उसकी बेटी रेणु गुप्ता, बेटा हिमांशु गुप्ता और सहयोगी अथर गिरी उर्फ अजय को गांजा और नकद राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सभी आरोपी पथर्रा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सीमा गुप्ता आदतन शराब और गांजे का गोरखधंधा करने में लिप्त है और पिछले 10 वर्षों से गांव में अवैध कब्जे पर रहकर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही थी। 
विज्ञापन


वह पहले अवैध शराब तस्करी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में भी शामिल रही है, जिसके लिए पेंड्रा थाने में उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सीमा और उसका परिवार गांव में दहशत का माहौल बनाए हुए था। गांजा बिक्री से कमाए धन से उन्होंने पक्का मकान और महंगी मोटर साइकिलें खरीदीं गई है।।पूछताछ में पता चला कि गांजा की आपूर्ति के लिए सीमा का बड़ा बेटा अविनाश गुप्ता उर्फ शानू, छोटा बेटा हिमांशु, भांजा अथर गिरी, और सहयोगी महेंद्र गिरी उर्फ मधुर शामिल थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।पुलिस ने 8.470 किलोग्राम गांजा, 59,190 रुपये नकद, और तीन मोबाइल फोन (कीमत 25,000 रुपये) जब्त किए, जिनकी कुल कीमत 1,68,890 रुपये है। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। वहीं जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सूचना देने के लिए केंद्र सरकार की मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed