फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Fraud of lakhs of rupees in the name of getting an operation done in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: ऑपरेशन कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 18 May 2025 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 18 May 2025 07:01 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लगातार धोखाधडी एवं ठगी करने का मामला सामने आ रहा है जिसमें किसी न किसी माध्यम से धोखाधड़ी की जा रही है। इस बार दोस्त के द्वारा उसके रिश्तेदार का ऑपरेशन कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की गई है।

विज्ञापन
Fraud of lakhs of rupees in the name of getting an operation done in Gaurela Pendra Marwahi
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लगातार धोखाधडी एवं ठगी करने का मामला सामने आ रहा है जिसमें किसी न किसी माध्यम से धोखाधड़ी की जा रही है। इस बार दोस्त के द्वारा उसके रिश्तेदार का ऑपरेशन कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की गई है। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पूरा मामला जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का हैं जहां पर बंशीताल गांव में रहने शेर सिंह आर्मो, उम्र 61 वर्ष के द्वारा गौरेला थाने में लिखित शिकायत की है शेर सिंह अनुविभागीय अधिकारी कृषि के रूप में गौरेला में पदस्थ है,  और सुशासन तिहार के जिला स्तरीय कार्यक्रम में धनौली गांव ड्यूटी कर रहे थे उसी दौरान  अज्ञात व्यक्ति जिसका मो0नं0 **** में फोन आया और खुद को संतोष साहू जो मेरा दोस्त होने की बात करते हुआ बोला। और बतलाया कि मुझे रिश्तेदार का हार्ट का ऑपरेशन कराना है, इसलिये मैं एकाउंट नंबर बता रहा हूं, उसी एकाउंट नंबर पर पैसा डाल दीजिये,आपको मैसेज भेज रहा है। उसके बाद उस व्यक्ति के मो०नं०**** से 51000/-, 49000/- और 50000/- का मैसेज आ गया। 
विज्ञापन


मेरा फोन पे चालू हालत पर नहीं था, इसलिये पीड़ित के द्वारा अपने सहयोगियों से संपर्क कर एस.एस. कंवर को 51000/-, 49000/- एवं एन.एस. कोर्राम ने 50000/- रुपए खाता नंबर में पैसा भेज दिया गया। मैसेज द्वारा भेजे गये पैसे का यू.टी.आर. नंबर कमशः 51****, 51**** एवं 28**** है। उसके बाद मेरे मो०नं० में फिर से 55000/- का मैसेज आया, तब मुझे शंका हुआ और दूसरे व्यक्ति के द्वारा संतोष साहू से बात करवाने के लिये बोला गया, तब संतोष साहू से बात करवाने पर पता चला कि मेरे द्वारा पैसा नहीं मंगाया है, तथा मेरे परिवार रायपुर में रहते है, उनसे फोन द्वाराा पता किया गया तो उनके द्वारा भी पैसा नहीं मंगाया गया, पता चला तब मुझे पूर्णतया विश्वास हो गया कि मेरे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नंबर वाले व्यक्ति के द्वारा मेरे साथ ठगी किया गया। खुद के ठगी होने का एहसास होने के बाद पीड़ित के द्वारा गौरेला थाने पहुंचकर संबंधित अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई जिस पर पुलिस ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में अपराध धारा 318(4), बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed