{"_id":"67b5e49e8a12ad2c9e08eba5","slug":"fraud-happened-in-district-within-three-months-on-pretext-of-visiting-god-police-is-investigating-matter-in-gp-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: जिले में तीन माह के भीतर भगवान के दर्शन करने का झांसा देकर हुई ठगी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: जिले में तीन माह के भीतर भगवान के दर्शन करने का झांसा देकर हुई ठगी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Wed, 19 Feb 2025 07:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:58 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में तीन माह के भीतर भगवान के दर्शन करने का झांसा देकर हुई ठगी करने का दुसरा मामला मरवाही पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही में तीन माह के भीतर भगवान के दर्शन करने का झांसा देकर हुई ठगी करने का दुसरा मामला मरवाही पुलिस ने दर्ज किया है। जिसमे दो महिलाओं से एक लाख रुपए के गहने और नगदी लेकर आरोपी फरार हो गए मरवाही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर मामले की पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की तक पहुंच सके।
विज्ञापन
जीपीएम में ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जबकि पुलिस लगातार लोगो को जागरूक करने के लिए सोशल प्लेटफार्म एवं विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरूक करने का काम कर रही है बावजूद इसके भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। बात करे मरवाही थाना क्षेत्र का जहा पर बीते 3 माह में दूसरी बार ठगो ने भगवान के दर्शन कराने के नाम पर दो महिलाओं से लाखों रुपए के आभूषणों की ठगी की है।पूरा मरवाही थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित कामता होटल के सामने की है। जहां ललिता श्रीवास और रामेश्वरी सिंह गायत्री यज्ञ का रसीद काटने गई हुई थीं। कि तभी कामता होटल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे डॉ. कविता की क्लीनिक के बारे में पूछा, फिर उसने रामेश्वरी से उनके पति से होने वाले विवाद की बात कहते हुए उनसे बातचीत शुरू की और फिर उनका भरोसा जीत कर। उन महिलाओं से उनके गहने पर्स में रखवाकर 51 कदम चलने को कहा, और इसके बाद आरोपी ने खुद को भगवान का भक्त बताया।
विज्ञापन
उसने घर की समस्याएं दूर करने और भगवान के दर्शन कराने का प्रलोभन दिया गया था। दोनों महिलाओं से उनके गहने पर्स में रखवाकर 51 कदम चलने को कहा। इसी दौरान दो अलग-अलग बाइक पर आए साथी उनका पर्स लेकर फरार हो गए। वहीं ललिता के पर्स में 500 रुपये नकद, मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और मोबाइल फोन था। साथ ही रामेश्वरी के पर्स में 700 रुपये नकद, सोने की चेन, कान के झुमके और मोबाइल फोन था। कुल मिलाकर एक लाख रुपये की ठगी हुई है। वहीं पूरी घटना नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं हम आपको बता दें कि तीन महीनो पूर्व भी मरवाही मे ही इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया था। फिलहाल पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज करते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वही मामले में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल का कहना है।। 3 महीने में यह दूसरी घटना है जहां मरवाही में अज्ञात ठगो के द्वारा दो महिलाओं से भगवान के दर्शन करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की गई है। जांच में पता चला है कि ओडिसा की झारसुगड़ा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।। फिलहाल मरवाही पुलिस मामला दर्ज करते मामले की जांच शुरू कर दी है।