फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   electric poles trees fell due to trailer collision power supply interrupted in gpm

ट्रेलर ने बाधित की बिजली सप्लाई: तेज रफ्तार टक्कर से तीन खंभे, पेड़ टूटकर गिरे; अनूपपुर से जा रहा था रायगढ़

Sun, 11 Jun 2023 04:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 11 Jun 2023 04:45 PM IST
सार

पेड़ को टक्कर मारते हुए ट्रेलर सड़क पर पलट गया और कोयला वहीं फैल गया। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और यातायात बहाल कराया। फिलहाल गांव में बिजली सप्लाई ठप है। जिसे अभी दुरुस्त नहीं किया जा सका है। 

विज्ञापन
electric poles trees fell due to trailer collision power supply interrupted in gpm
ट्रेलर की टक्कर से टूटकर गिरा बिजली पोल। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बिजली के तीन खंभे टूटकर गिर पड़े, वहीं एक पेड़ भी उखड़ गया। टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क पर जाकर पलट गया। इसके चलते इलाके में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। हादसे में ट्रेलर चालक को भी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेलर कोयला लोडकर अनूपपुर से रायगढ़ जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने यातायात सूचारू कराया। हालांकि बिजली सप्लाई अभी भी ठप है। मामला पेंड्रा क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के अनूपपुर से कोयला लोड कर रविवार को एक ट्रक रायगढ़ जा रहा था। अभी ट्रक जीपीएम जिले में पेंड्रा-मरवाही मुख्य मार्ग पर ग्राम दुबरिया के पास पहुंचा था कि अचानक सामने से दूसरा वाहन आने के चलते अनियंत्रित हो गया। इसके बाद तेज रफ्तार में बिजली पोल से जा भिड़ा। ट्रेलर की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के चलते एक-एक कर सीमेंट के तीन बिजली पोल टूटकर गिर पड़े और एक पेड़ भी धराशायी हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed