फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Due to rain, there is waterlogging and mud on the under-construction national highway

GPM Rain: बारिश के चलते नेशनल हाईवे पर जलभराव और कीचड़, घंटों तक फंसे रहे लोग

Sun, 18 May 2025 10:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 May 2025 10:06 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, there is waterlogging and mud on the under-construction national highway
GPM News - फोटो : अमर उजाला

पेंड्रा रतनपुर बिलासपुर मार्ग पर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग बारिश के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को हुई कुछ घंटों की बारिश से हाईवे पर जलभरा हो गया। जिसके चलते कई वाहन फंस गए। लोगों को काफी समस्या का समना करना पड़ा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जीपीएम जिले को संभाग मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्यमार्ग आरएमकेके रोड पर केदा और छतौना के बीच बने अस्थायी सड़क और पुलियाओं पर जलभराव और कीचड़ के चलते यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बारिश के बाद निर्माण स्थल की हालत इतनी बदतर हो गई कि बड़े-बड़े मालवाहक ट्रक और बसें वहीं फंस गईं। स्थिति यह हो गई कि भारी वाहनों के साथ यात्री बसों की आवाजाही तक पूरी तरह रुक गई और घंटों तक यात्रियों को वहीं फंसे रहना पड़ा। कुछ यात्रियों को बस से उतरकर कीचड़ और पानी से भरे रास्तों से पैदल निकलना पड़ा। 
विज्ञापन


इस मार्ग पर आसपास के गांवों जैसे केदा, छतौना, गोढ़ी, अमदरहा आदि के लोगों का रोज आना-जाना होता है। लेकिन हर बारिश के साथ यहां कीचड़, जलभराव और जाम से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और लापरवाह प्लानिंग के कारण यह समस्या हर बार सामने आती है और आए दिन इस मार्ग पर किसी न किसी कारण जाम की स्थिति बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed