{"_id":"6a746fe3906e07749c0e5a65","slug":"due-to-an-old-enmity-petrol-was-drained-from-the-bike-and-it-was-set-on-fire-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4581930-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: शिकायत का ऐसा बदला, युवक को धमकाकर मोटरसाइकिल में लगा दी आग; आरोपी हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: शिकायत का ऐसा बदला, युवक को धमकाकर मोटरसाइकिल में लगा दी आग; आरोपी हुआ फरार
Thu, 06 Aug 2026 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:22 PM IST
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के शंकरगढ़ अमारू गांव में पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने युवक को टंगिया लेकर दौड़ाया और उसकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पेट्रोल निकालकर बाइक को किया आग के हवाले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेंड्रा थाना क्षेत्र की कोड़गार चौकी अंतर्गत शंकरगढ़ अमारू गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की मोटरसाइकिल में आग लगाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने टंगिया लेकर युवक को दौड़ाया और बाद में उसकी बाइक में आग लगा दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ अमारू निवासी उदय प्रताप तिवारी अपनी TVS स्पोर्ट मोटरसाइकिल (क्रमांक CG10 AT 4062) से गांव के दिनदयाल यादव के घर विद्युत कार्य करने गया था। काम पूरा करने के बाद लौटते समय वह सम्मार सिंह धनुहार के संबंध में जानकारी लेने के लिए दुबे सिंह धनुहार के घर के पास रुका।
विज्ञापन
इसी दौरान आरोपी दुबे सिंह धनुहार घर से बाहर आया और पुरानी रंजिश को लेकर उदय प्रताप तिवारी से विवाद करने लगा। आरोपी ने आरोप लगाया कि उदय प्रताप ने पहले उसके खिलाफ बकरी और मोटर पंप चोरी की शिकायत पेंड्रा थाने में दर्ज कराई थी, जिससे वह नाराज था।
विज्ञापन
पढे़ं: शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण; आरोपी गिरफ्तार
विवाद बढ़ने पर आरोपी घर से टंगिया लेकर आया और उदय प्रताप को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी ओर दौड़ा। जान का खतरा महसूस होने पर उदय प्रताप वहां से भाग गया। कुछ दूरी से उसने देखा कि आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर माचिस से आग लगा दी। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद पीड़ित ने कोड़गार चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी दुबे सिंह धनुहार के खिलाफ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और आग लगाकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।