फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Dharamlal Kaushik said will break old record in South Raipur

GPM: राज्योत्सव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बोले- दक्षिण रायपुर में तोड़ेंगे पुराना रिकॉर्ड

Tue, 05 Nov 2024 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/जांजगीर-चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Nov 2024 10:44 PM IST
सार

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में हुई चाकूबाजी से लेकर गोली कांड की घटनाओं को आपसी वाद विवाद बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दक्षिण रायपुर के रूप में हमारा प्रत्याशी किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

विज्ञापन
Dharamlal Kaushik said will break old record in South Raipur
जीपीएम राज्योत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि दक्षिण रायपुर के रूप में हमारा प्रत्याशी किसी परिचय का मोहताज नहीं है, हम निश्चित रूप से उपचुनाव जीतेंगे और अपनी जीत का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ेंगे। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सरकार पर कांग्रेस के लगातार हो रहे हमले पर बड़ी घटनाओं के पीछे कांग्रेस का ही हाथ होने का बड़ा आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में धरमलाल कौशिक शामिल हुए, इस दौरान कार्यक्रक की विधिवत शुरुआत की गई, गौरेला के गुरुकुल मैदान में जिला प्रशासन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर राज्योत्सव के कार्यक्रम में जिले के पर्यटक पोर्टल की भी अतिथियों ने शुरुआत की है। 
विज्ञापन


वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने गौरेला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उनके सवालों पर प्रदेश के बलौदा बाजार दामाखेड़ा सहित कवर्धा और सूरजपुर की घटनाओं के संबंध में सवाल किया। जिस पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश में हुई चाकूबाजी से लेकर गोली कांड की घटनाओं को आपसी वाद विवाद बताया है, जबकि बड़ी घटना जिसमें लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति निर्मित हुई, उन सभी घटनाओं के पीछे कांग्रेस का हाथ होने की बात कहते हुए सीधे इन घटनाओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांजगीर चांपा में छत्तीसगढ़ी गीत पर छात्र-छात्राओं ने दी सुंदर प्रस्तुति 
जांजगीर चांपा जिला में भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस को धूमधाम के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ के 24वीं राज्योत्सव के अवसर पर विधायक राजेश मूढ़त ने शिरकर की।साथ ही कांग्रेस के तीनों विधायकों ने हिस्सा लेकर जिलेवासियो को राज्य स्थापना की बधाई दी। जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप ने विष्णु देव के सुशासन में कांग्रेस सरकार द्वारा घोषित मेडिकल कॉलेज की सौगात को अब पूरा करने की मांग की। वहीं राजेश मूढ़त ने कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल को छत्तीसगढ़ के विकास में कोई योगदान नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा हमने बनाया है और हम ही सवारेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed