GPM: BJP जिला कार्यालय के उद्घाटन में पहुंचे डिप्टी सीएम साव, प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता रहे मौजूद
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी को भोजन परोसा, अरुण साव को भोजन परोसते देख स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने भी नेताओं के साथ छात्रों को भोजन परोसा।
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के पूर्व अपने में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन कर दिया उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिह देव सहित, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक सहित संगठन के कई नेता और प्रभारी पहुंचे, सभी भाजपा नेताओं का पंद्र और गौरेला नगर पंचायत में कई जगह अतिसिस स्वागत किया गया। इसके बाद सभी नेताओं ने स्वामी आत्मानंद स्कूल पेंड्रा पहुंचकर नवनिर्मित विद्यालय में बच्चों के साथ न्योता भोजन किया जहां उपमुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष ने बच्चों को भोजन परोस कर उनके साथ सामूहिक भोजन किया, बाद में प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करने के बाद हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान सभी नेताओं ने प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही छोटी बड़ी योजनाओं के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए जन-जन को इससे जोड़ने के लिए कहा, कार्यक्रम के दौरान गोरिल्ला नगर परिषद की अध्यक्ष सहित तीन पार्षदों ने भाजपा प्रवेश कर लिया। बाद में मीडिया के सवाल राज्यसभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा के पक्ष में हुई क्रॉस वोटिंग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि जो अपने आप को इतना बड़ा संगठन कहते हैं जिन्होंने कई पार्टियों के साथ गठबंधन किया था वह सब पार्टियां कहां गई, कांग्रेस से कांग्रेस के बड़े नेताओं का ही मोह भंग हो रहा है, वर्षों से कांग्रेस में रहे नेताओं ने कांग्रेस को छोड़ना चालू कर दिया है इसकी चिंता तो कांग्रेस को होनी चाहिए,पिछले लोकसभा चुनाव में बस्तर और कोरबा की सीट में भाजपा की हार सवाल पर कहा कि चुनाव में कुछ ना कुछ कमी बेसी रह जाती है इस बार हम बस्तर और कोरबा सहित छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटे जीतने के लक्ष्य को लेकर मोदी जी के कार्य योजना और मोदी जी की गारंटी के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा के सवाल पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही कमल छाप को अपना प्रत्याशी मानकर हमारे एक-एक कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए थे हम 11 की 11 सीटें जीतेंगे, दीपक बैज की भारतीय जनता पार्टी को सिटिंग एमपी को टिकट देने की चुनौती पर अरुण साव ने कहा कि दीपक बैज खुद प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद चुनाव हारे हैं उन्हें भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने चुनाव हराया है उन्हें अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। पार्टी में भगदड़ मची हुई है बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं।