फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Death of leopard cub in Khodri forest range of Marwahi Forest Division

GPM: मरवाही वन मंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र में तेंदुए के शावक की मौत, वन विभाग की टीम पर लगा लापरवाही का आरोप

Wed, 06 Sep 2023 06:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 06 Sep 2023 06:42 PM IST
सार

फिलहाल वन विभाग पूरे मामले पर खुलकर कोई बयान नहीं दे रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल तेंदुए के शावक को खोडरी वन परिक्षेत्र क्षेत्र के प्रांगण में वन अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
Death of leopard cub in Khodri forest range of Marwahi Forest Division
मरवाही वन मंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र में तेंदुए के शावक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वन मंडल के खोडरी वन परिक्षेत्र में तेंदुए के शावक की मौत का मामला सामने आया है। कल यह तेंदुए का शावक अपनी मां से बिछड़ कर ग्रामीण को जीवित अवस्था में जंगल के पास सटे गांव में मिला था। जिसे खोडरी वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को सौंप दिया था। शेड्यूल एक के शावक को वन विभाग को नियमानुसार वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर भेजना था। जहां उसका उचित रख रखाव हो सकता था परंतु वन विभाग की लापरवाही और हिलाहवाला के कारण वन अधिकारियों ने इसे अपने पास ही रखा और आज सुबह शावक की मौत हो गई।

विज्ञापन


वन विभाग मामले पर अब लीपापोती करने में जुटा है। उनके अनुसार तेंदुए का तीन माह का शावक कुपोषित एवं कमजोर अवस्था में था जिसके कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जबकि, पोस्टमार्टम करने वाली पशु चिकित्सक का मानना है कि तेंदुए के शावक के पेट में फटा हुआ दूध मिला। हो सकता है दूध पिलाने के तरीके और दूध की गुणवत्ता के कारण शावक की मौत हुई हो। फिलहाल वन विभाग पूरे मामले पर खुलकर कोई बयान नहीं दे रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल तेंदुए के शावक को खोडरी वन परिक्षेत्र क्षेत्र के प्रांगण में वन अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed