फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two people die after falling into wells in separate incidents police investigating in GPM

जीपीएम: अलग-अलग हादसों में कुएं में गिरने से दो लोगों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 07 Jun 2026 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 07:40 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो अलग अलग हादसों में दो ग्रामीणों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गौरेला पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two people die after falling into wells in separate incidents police investigating in GPM
दो हादसे कुएं में गिरने से दो की मौत।।।

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो अलग अलग हादसों में दो ग्रामीणों की कुएं में गिरने से मौत हो गई। गौरेला पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए हैं।

विज्ञापन


पहला मामला गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी हेमलाल टांडिया किसी कार्य से पास के गांव गया हुआ था। देर शाम काम से घर लौटने के बाद वह घर के समीप स्थित कुएं के पास बैठकर गुड़ाखू घिस रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी और तत्काल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर हेमलाल को कुए से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरा मामला हर्राटोला ग्राम पंचायत के सतोकपुर क्षेत्र का है। यहां के निवासी लखन लाल कोल अपने नए बैल को रस्सी से बांधकर बाड़ी से खोलकर दूसरे स्थान सार ले जा रहे थे। इसी दौरान बैल अचानक बेकाबू होकर इधर-उधर भागने लगा। बैल को नियंत्रित करने के प्रयास में लखन लाल रस्सी पकड़े हुए थे, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पास स्थित कुएं में जा गिरे। कुएं में पानी नही था कुए सूखा हुआ था और कुए के अंदर बोर का पाइप लगा हुआ था उसी से लखनलाल को प्राइवेट पार्ट में जोरदार चोट लगी जिसके बाद वो कुए के अन्दर ही अचेत जो गया।।घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों घटनाओं से संबंधित गांवों में शोक का माहौल है। गौरेला थाना पुलिस ने दोनो ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आगे मौत की सही वजह सामने आएगी और पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed