फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Chhattisgarhia Olympics will start from July 17 in GPM

GPM News: छत्तीसगढ़िया ओलंपिक हरेली तिहार के दिन 17 से; पारंपरिक खेलों का होगा आयोजन, जिला स्तरीय समिति गठित

Mon, 10 Jul 2023 08:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Jul 2023 08:45 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक बार फिर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी हरेली तिहार पर ही इसकी शुरुआत होगी। यानी कि 17 जुलाई से प्रदेश के पारंपरिक खेल शुरू होंगे। 

विज्ञापन
Chhattisgarhia Olympics will start from July 17 in GPM
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के उद्घाटन में भौंरा नचाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक बार फिर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी हरेली तिहार पर ही इसकी शुरुआत होगी। यानी कि 17 जुलाई से प्रदेश के पारंपरिक खेल शुरू होंगे। इसका उद्देश्य नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरक खेलों को  प्रोत्साहित करने, खेल प्रतिभावों को निखारनें, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने और खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। इसमें 16 प्रकार के पारंपरिक खेल विधाएं शामिल की गई हैं।

विज्ञापन


ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए आर के खूंटे, जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र चंद्रा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ ललित शुक्ला, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गौरेला विष्णु यादव एवं पेंड्रा अंकुर पाण्डेय और डॉ भंवर सिंह पोर्ते शासकीय महाविद्यालय पेंड्रा के प्राचार्य डॉ. आरआर राजपूत शामिल हैं। सहायक जिला खेल अधिकारी सीमा डेविड समिति के सदस्य सचिव है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।  छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में तीन आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेगें। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18 से 40 वर्ष और तीसरे वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 17 से 22 जुलाई तक,  जोन स्तर (8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर बनाए गए जोन) पर 26 से 31 जुलाई, विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर 7 से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आय 10 से 20 सितंबर तक और राज्य स्तर पर 25 से 27 सितंबर तक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed