फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Chhattisgarh Rapid raid against smugglers 992 bags of paddy seized from GPM

Chhattisgrh तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी, जीपीएम से 992 बोरी धान जब्त, मचा हड़कंप

Wed, 15 Jan 2025 10:20 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 Jan 2025 10:20 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मरवाही एसडीएम ने धान तस्करों के खिलाफ छापेमारी की। जहां छापेमारी के दौरान 992 बोरी धान को बिचैलियों द्वारा रखे गए गोदामों और किसानों के घरों से जब्त किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Rapid raid against smugglers 992 bags of paddy seized from GPM
धान तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को अब 15 दिन शेष बचे हैं। ऐसे में बिचौलिये और धान तस्कर फिर सक्रिय हो गए है। मध्यप्रदेश से लाए गए धान को किसानों के पट्टे में बेचने का लगातार प्रयास जारी है। एक बार स्थानीय प्रशासन के द्वारा छापेमारी की कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में दबिश देकर चार जगहों से 992 बोरी अवैध धान जब्त की गई। ये पूरी कार्रवाई मरवाही एसडीएम के नेतृत्व में की गई। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी के लिए अभी महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में धान तस्कर रात के अंधेरे में मध्य प्रदेश से धान लाकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवो में ला रहे है, जो बाद में किसानों के पट्टे में खरीदी केंद्रों में खपाया जाता है। ऐसे में एक बार फिर स्थानीय प्रशासन ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहा है।
विज्ञापन


मरवाही एसडीएम प्रफ्फुल रजक के नेतृत्व में तहसील दार मरवाही प्रीति शर्मा व राजस्व अमले ने चार जगहों पर छापेमारी करते हुए 992 बोरी धान को बिचैलियों द्वारा रखे गए गोदामों और किसानों के घरों से जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें राजकुमार गुप्ता अज्जू निवासी धनपुर से 600 बोरी 240 क्विंटल, रविकांत पांडेय के गोदाम से 141 बोरी 56 क्विंटल धान, ओम गुप्ता निवासी सिवनी गांव से 141 बोरी 56 क्विंटल, प्रेम कुमार यादव बदरौडी ग्राम के देवगवा से 110 बोरी 44 क्विंटल, कुल 992 बोरी धान जिसकी मात्रा 396 क्विंटल धान को प्रशासन के द्वारा जब्त की है। वहीं सिवनी निवासी ओम गुप्ता का गोदाम को भी प्रशासन के द्वारा सील कर दिया गया। जिससे एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्र में धान को मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले बिचैलियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed