फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Car hits youth riding scooter on Ratanpur Kenwachi road

GPM: रतनपुर-केंवची मार्ग पर कार ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 11 Aug 2024 09:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Aug 2024 09:37 PM IST
सार

दुर्घटना का शिकार हुए युवकों के साथियों के द्वारा बताया गया कि वे लोग इसी तरह से हर रविवार को तखतपुर से अमरकंटक आते हैं। जहां रात्रि में विश्राम कर सोमवार को नर्मदा उद्गम से जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर वापस घर चले जाते हैं।

विज्ञापन
Car hits youth riding scooter on Ratanpur Kenwachi road
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई है तो दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पूरा मामला जिले के खोडरी चौकी क्षेत्र के रतनपुर केंवची मुख्यमार्ग के बनझोरखा मोड़ का है। जहां पर आज बिलासपुर जिले के तखतपुर के आजाद नगर वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले लगभग 20 युवक दस अलग-अलग मोटरसाइकिल से तखतपुर से मध्यप्रदेश के अमरकंटक जाने को निकले थे। सभी युवक आगे-पीछे अपनी अपनी मोटरसाइकिल रखखर चल रहे थे। इनमें से एक स्कूटी में राहुल सूर्यवंशी और सुखदेव कुर्रे भी चल रहे थे। उसी दौरान बनझोरखा मोड़ के पास जैसे ही इनकी स्कूटी पहुंची ही थी कि उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात कार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मारी। जिससे राहुल सूर्यवंशी, निवासी आजाद नगर वार्ड क्रमांक 5 तखतपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुखदेव कुर्रे गंभीर रूप से घायल हो गया था।

विज्ञापन

जिसके बाद अन्य साथियों ने तत्काल 108 की मदद से खून में लथपथ दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने राहुल को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया तो सुखदेव कुर्रे को सिर और एक पैर में गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। वहीं अन्य साथियों के द्वारा बताया गया कि वे लोग इसी तरह से हर रविवार को तखतपुर से अमरकंटक आते हैं। जहां रात्रि में विश्राम कर सोमवार को नर्मदा उद्गम से जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर वापस घर चले जाते हैं। फिलहाल गौरेला पुलिस अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर मर्ग कायम कर शव को सुरक्षित रखकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपने की बात कह रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूरे तखतपुर के आजाद नगर वार्ड क्रमांक 5 में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed