फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   BJP said Congress made appeasement politics a weapon to win elections in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: भाजपा बोली- कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया, घोषणापत्र को लेकर कही ये बात

Wed, 24 Apr 2024 06:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 24 Apr 2024 06:12 PM IST
सार

भाजपा के जिला प्रभारी डॉ.जयप्रकाश शर्मा ने कहा की 60 के दशक से कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया।भाजपा पार्टी वर्षों से इसके खिलाफ लड़ रहे थे।

विज्ञापन
BJP said Congress made appeasement politics a weapon to win elections in Gaurela Pendra Marwahi
भाजपा के जिला प्रभारी डॉ.जयप्रकाश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र के सामने आने के बाद भाजपा ने जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस के घोषणापत्र में किये गए वादे को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा है कि कांग्रेस और उनके गठबंधन की नजर अब आपकी कमाई और सम्पत्ति पर है।

विज्ञापन


भाजपा के जिला प्रभारी डॉ.जयप्रकाश शर्मा ने कहा की 60 के दशक से कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति को चुनाव जीतने का हथियार बनाया।भाजपा पार्टी वर्षो से इसके खिलाफ लड़ रहे थे। 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का एजेंडा देश मे स्थापित किया जिसके बाद कांग्रेस लगातार पराजित हो रही है। अब कांग्रेस फिर से एक बार तुष्टिकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है।कांग्रेस और गठबंधन की नजर अब आम आदमी की कमाई पर है, संपत्ति पर हैं। जनता की संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, धन है, मकान है कांग्रेस कहती है सरकार आने पर जांच करेगी। 
विज्ञापन

 

यह जो सम्पत्ति है उसको सरकार अपने कब्जे में लेकर सभी को बांट देगी। माता बहनों का सोना चुरानें के लिये सर्वे कराना चाहती है। नौकरी पेशा वालों की अपने बच्चों के भविष्य के लिये बनाई गई एफडी की जांच की बात कर रहे हैं, पैतृक गांव में घर है तो उसे दो घर बताकर छीन लेगी। उनकी यह सोच माओवादियों और कम्युनिष्टों जैसी है।कांग्रेस की सरकारों ने पहले भी ऐसा किया है, कांग्रेस की सरकारों ने 1960 और 1970 के दशको में कानून पास करके भारतीयों को विवश किया की अपनी कमाई का एक हिस्सा सरकार के पास जमा कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार जहाँ लोगो की कमाई बढ़ा कर देश को सशक्त करना चाहती है वही कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जो कहा है उसके अनुसार कांग्रेस सरकार आई गो लोगो की कमाई जब्त करके देश का विकास करना चाहती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed