फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   assistant teacher defrauded 12.63 lakh rs in name of teak plantation

'तीन करोड़ की सब्सिडी देंगे': प्लांटेशन के नाम पर टीचर से लाखों की ठगी, ऐसे लिया झांसे में

Fri, 19 Apr 2024 09:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 09:12 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में ठगी का मामला सामने आया है। सागौन का प्लांटेशन करने के नाम पर सहायक शिक्षक से लाखों रुपये की ठगी की गई है।

विज्ञापन
assistant teacher defrauded 12.63 lakh rs in name of teak plantation
पीड़ित टीचर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लोगों के साथ ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। खास बात यह ही कि ज्यादातर ठगी के मामलों में ठगी के शिकार शिक्षित और पढ़े लिखे लोग ही हो रहे हैं। ताजा मामला सामने आया है जिसमें सागौन का प्लांटेशन करने के नाम पर सहायक शिक्षक से 12.63 लाख रुपए की ठगी की गई है।
विज्ञापन


शिक्षक को जब खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने एक लिखित शिकायत मरवाही थाना में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के लिटिया सरई गांव के रहने वाले और शासकीय प्राथमिक शाला करगीकला में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ अर्जुन सिंह धुर्वे से जुड़ा हुआ है। उन्होंने मरवाही थाने पहुंचकर एक लिखित शिकायत में दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले उत्कर्ष पांडे, शैलेंद्र सिंह और पंकज कुमार शर्मा ने उनके साथ सागौन प्लांटेशन लगाने के नाम पर 12 लाख 63 हजार 103 रुपये की धोखाधड़ी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक शिक्षक अर्जुन सिंह के अनुसार, अगस्त 2023 में उनके घर ग्राम लिटिया सरई में ये तीनों लोग आए। आरोपियों ने बताया कि हम ओम साईं शक्ति बायो प्लांटेक कंपनी से आए हैं। अगर आप हमारी कंपनी का सागौन पौधा लगाते हैं तो हमारी कंपनी आपको सब्सिडी देगी। अगर आप 6500 पौधा 170 रूपये प्रति पौधा के हिसाब से खरीदी करते हैं तो आपको कंपनी 3 करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी। 

पीड़ित शिक्षक आरोपियों के झांसे में आ गया और आरोपियों ने उनसे उनकी जमीन का बी 1, खसरा, पैन कार्ड और पासबुक की फोटो कॉपी ले ली। उन्होंने प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 12 लाख 63 हजार 103 रुपये मांगे। इसके बाद पीड़ित अर्जुन सिंह ने 70000 रुपये अगस्त 2023 में युवकों को दिए। इसके बाद उन्होंने उत्कर्ष पांडे को तीन लाख 4000 रुपये, शैलेंद्र सिंह को आठ लाख 59000 रुपये और पंकज कुमार शर्मा को 30 हजार 103 रुपए फोन पे के माध्यम से दिए।


जब अर्जुन सिंह को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने आरोपियों से अपने 12 लाख 63 हजार 103 रुपये मांगे लेकिन उन्होंने रुपये लौटाने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि तुम्हें जो करना है करो हम तुम्हें पैसे नहीं लौटाएंगे। जिसके बाद पीड़ित थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने भी पीड़ित की शिकायत पर मध्य प्रदेश के सतना में रहने वाले तीनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एफआईआर में उत्कर्ष पांडे, शैलेंद्र सिंह और पंकज कुमार शर्मा का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed