फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Amit Jogi reached the Collector office with his mother in GPM

GPM: मां के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे अमित जोगी, कलेक्टर से मुलाकात कर सौंपे दस्तावेज

Mon, 02 Jun 2025 08:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 08:10 PM IST
सार

प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की मूर्ति चोरी एवं उसके बाद उपजे विवाद के बाद आज स्व अजीत जोगी की पत्नी और बेटा कलेक्टर ऑफिस पहुचकर कलेक्टर से मुलाकात किया और कुछ दस्तावेज सौपा हैं।

विज्ञापन
Amit Jogi reached the Collector office with his mother in GPM
अमित जोगी ने मां के साथ की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की मूर्ति चोरी एवं उसके बाद उपजे विवाद के बाद आज स्व अजीत जोगी की पत्नी और बेटा कलेक्टर ऑफिस पहुचकर कलेक्टर से मुलाकात किया और कुछ दस्तावेज सौपा हैं। जिसमें मूर्ति स्थापना स्थल के सहमति पत्र एवं स्वामित्व के दस्तावेज हैं। प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर अमित जोगी अब मूर्ति विवाद खत्म करते हुए उसका सम्मान मूर्ति स्थापना की मांग कर रहे हैं। तो मामले में मूर्ति चोरी करने वालो पर फिर एक बार कार्यवाही की मांग भी जोगी परिवार ने किया है।

विज्ञापन


गौरेला के ज्योतिपुर तिराहे में प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी की मूर्ति चोरी मामले में दिए 7 दिन के अल्टीमेटम के बाद आज जोगी परिवार से अमित जोगी व कोटा से पूर्व विधायक डॉ रेणु जोगी कलेक्टर ऑफिस पहुची जहा पर कलेक्टर कार्यालय में उन्होंने कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी से मिलकर मूर्ति स्थापना विवाद खत्म करने एवं मूर्ति चोरों पर कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान अमित जोगी ने मूर्ति स्थापना के प्रस्तावित स्थल पर स्वयं के आधिपत्य के संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उक्त स्थल पर कांग्रेस के शासनकाल में तत्कालीन प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा साढे तीन लाख रुपये विधायक निधि के माध्यम से प्रदान किए गए थे, जिसमें प्रस्तावित स्थल पर छोटा सा गार्डन भी बनाना था एवं इसके लिए नगर पंचायत को निर्माण एजेंसी भी तत्कालीन विधायक डॉ रेणु जोगी ने ही तय किया था, क्योंकि मूर्ति निजी जमीन पर लग रही है इसलिए मामले पर विवाद बेईमानी है अतः प्रशासन को इस मामले पर अब विवाद खत्म करते हुए स्व अजीत जोगी की मूर्ति सह सम्मान स्थापित करनी चाहिए,, एवं मूर्ति चोरी करने वालों पर कार्यवाही भी करने को लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन


वही अब इस मामले में दूसरे पक्ष ने गौरेला थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है की स्व अजीत जोगी की मूर्ति रात में लगाई गई जो की वैधानिक है जबकि पूर्व में ही अमित जोगी ने तस्वीरें जारी कर प्रशासन को बताया था की मूर्ति दिन के उजाले में लगभग 2:00 बजे लगाई गई थी इसके सबूत हैं दिया था जबकि मूर्ति चोरी रात को 2:00 बजे हुई,,,वही अब इस मामले में राजनीति शुरू होने के बाद हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed