फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Ajit Jogi statue controversy has come to an end for now in Gaurela Pendra Marwahi

GPM:अजीत जोगी की प्रतिमा विवाद पर फिलहाल लगा विराम, प्रशासन की निगरानी में उसी स्थल पर रखी गई सुरक्षित

Tue, 27 May 2025 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 May 2025 06:19 PM IST
सार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है। प्रशासन और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी बीच लिखित सहमति बन गई है। 

विज्ञापन
Ajit Jogi statue controversy has come to an end for now in Gaurela Pendra Marwahi
अमित जोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की प्रतिमा विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है। प्रशासन और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी एवं उनके समर्थकों के बीच लिखित सहमति के बाद प्रतिमा को अस्थायी रूप से प्रशासन की निगरानी में उसी स्थल पर चबूतरा के नीचे सुरक्षित रूप से रखा गया है। 

विज्ञापन


अजीत जोगी जी की प्रतिमा पूर्व में बिना वैधानिक अनुमति के स्थापित की गई थी। नगर पालिका परिषद गौरेला की आपत्ति के बाद, यह स्थल विवादित घोषित कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि  "छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2003 में महापुरुषों की प्रतिमाओं के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों और 1998 के परिपत्र के अंतर्गत नियमों का पालन करते हुए ही किसी भी प्रतिमा की स्थापना हो सकती है। हम इसी प्रक्रिया को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।"प्रशासन का यह भी कहना है कि मूर्ति को मरम्मत की आवश्यकता थी, इसलिए उसे उठाकर संरक्षित करने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन


स्थायी पुनर्स्थापना नियमों के अनुसार ही की जाएगी।तो इस पूरे विवाद पर अमित जोगी ने कहा कि "तीन दिन बाद मेरे पिता की पांचवीं पुण्यतिथि है। ऐसे समय में मैं नहीं चाहता कि विवाद और बढ़े। इसलिए शांति बनाए रखने हेतु लिखित सहमति पर हस्ताक्षर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने प्रशासन की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा  "कल तक जो प्रतिमा चोरी के बाद प्रशासन स्वयं लगाना चाहता था, वह आज अचानक विवादित कैसे हो गई –ये समझ से परे है।"अमित जोगी ने दो टूक कहा "मैं प्रशासन की कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं, परंतु इस पवित्र अवसर पर शांति भंग नहीं होने देना चाहता।"बहरहाल अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि मूर्ति की मरम्मत कब तक पूरी होती है स्थायी पुनर्स्थापना की प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed