{"_id":"68e91b26221038d61d0e163e","slug":"action-against-fake-doctors-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में झोलाछापों पर कार्रवाई, दो क्लिनिक, एक लैब और मेडिकल स्टोर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में झोलाछापों पर कार्रवाई, दो क्लिनिक, एक लैब और मेडिकल स्टोर सील
Fri, 10 Oct 2025 08:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Oct 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में झोलाछापों पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई एक बार फिर से तेज हो गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरवाही ब्लॉक क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए दो निजी क्लिनिक, एक पैथोलॉजी लैब और एक मेडिकल स्टोर को सील किया है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई का नेतृत्व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन सिंह मेहर ने किया। कार्रवाई के दौरान सिद्धिविनायक क्लिनिक (सिवनी), सुश्रुता आयुष क्लिनिक (लरकेनी), इशिका पैथोलॉजी लैब (सिवनी) तथा गुप्ता मेडिकल स्टोर (सिवनी) को सील किया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में बिना पंजीयन के चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे इलाज के लिए केवल पंजीकृत चिकित्सकों और अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करें।
विज्ञापन
मरवाही बीएमओ डॉ. हर्षवर्धन सिंह मेहर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिवनी और लरकेनी में चार संस्थानों को सील किया गया है। आने वाले दिनों में इस प्रकार की और भी सख्त कार्रवाई जारी रहेंगी। अवैध चिकित्सा व्यवसाय और झोलाछाप डॉक्टरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।