{"_id":"65b7335ed87b772bd50966d5","slug":"accused-who-made-indecent-remarks-on-gods-and-goddesses-arrested-in-marwahi-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा नेता ने की शिकायत; आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, भाजपा नेता ने की शिकायत; आरोपी युवक गिरफ्तार
Mon, 29 Jan 2024 10:41 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:41 AM IST
सार
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। भाजपा नेता की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसके बाद जांश शुरू की।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरवाही के रहने वाले युवक ने शोसल मीडिया प्लेटफार्म इस्ट्रग्राम पर देवी-देवताओं के फोटो और वीडियो को अपने शोसल मीडिया साइट से शेयर की और उस पर अभद्र टिप्पणी की। जिसके बाद भाजपा नेता की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, पूरा मामला मरवाही थानाक्षेत्र के है। जहां पर मरवाही के बस स्टैंड के पास अंडा और एगरोल की दुकान चलाने वाले एमडी जेब्रान के द्वारा अपने शोसल मीडिया प्लेटफार्म इस्ट्राग्राम साइड स्टोरी पर हिन्दू देवी देवताओं को फोटो और वीडियो डालकर उसमे अभद्र टिप्पणी की है।
विज्ञापन
मामले की शिकायत और स्क्रीन शॉट्स भाजपा नेता किशन रजक के द्वारा मरवाही थाने में की गई। जिसके बाद भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने मरवाही के रहने वाले एमडी जेब्रान के खिलाफ धारा 153(क), 295(क), 505(2) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को इस मामले में तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन